समस्तीपुर :- समस्तीपुर में सड़क हादसे में जेडीयू विधायक अमन भूषण हजारी बाल-बाल बच गए। कुशेश्वरस्थान से जदयू के विधायक अमन भूषण अपनी स्कॉपियो से जा रहे थे। इसी दौरान NH-28 मुसरीघरारी चौराहे पर ट्रक और स्कॉर्पियो की टक्कर हो गई। जिसके बाद विधायक की गाड़ी पलट गई। इस हादसे में विधायक समेत 5 लोग घायल हो गए। जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में विधायक, उनके दो गार्ड, ड्राइवर व एक रिश्तेदार शामिल है।
बताया जा रहा है कि हादसा रविवार की रात करीब साढ़े 11 बजे हुआ था। फिलहाल सभी घायलों का इलाज चल रहा है। सड़क दुर्घटना की सूचना पर देर रात ही सदर एसडीपीओ संजय पांडेय व मुख्यालय डीएसपी अमित कुमार मुसरीघरारी पहुंच पहुंच घायलों को देखा व मुसरीघरारी थानाध्यक्ष को कारवाई के लिये निर्देशित किया।
हादसे के बाद आनन-फानन में विधायक समेत अन्य घायलों को अस्पताल लाया गया जहां उनका प्राथमिक इलाज किया गया। मिल रही जानकारी के अनुसार, विधायक व अन्य को पटना के पीएमसीएच अस्पताल भेजा गया है जहां उनका इलाज होगा। वहीं इस सड़क हादसे की जानकारी ने विधायक के समर्थकों और सियासी गलियारे में चिंता पैदा कर दी है। लोग विधायक की जानकारी ले रहे हैं।
अमन भूषण हजारी दरभंगा के कुशेश्वरस्थान सीट से जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। उपचुनाव में उन्होंने जीत हासिल की थी। राजद के उम्मीदवार गणेश भारती को हराकर उन्होंने इस सीट पर जीत हासिल की थी। अमन हजारी को जदयू का मजबूत नेता माना जाता है। उन्होंने पंचायत समिति के पद के लिए भी चुनाव में कभी अपनी किस्मत आजमायी थी। लेकिन तब उसी गणेश भारती से वो हारे थे जिन्हें आगे चलकर उन्होंने विधानसभा के चुनाव में शिकस्त दी।
जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…
पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…
समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…
समस्तीपुर : गैस संकट के बीच अब उसका दूसरा असर भी दिखाई देने लगा है।…
समस्तीपुर : राज्य में सब्जी किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग…