समस्तीपुर :- समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य मार्ग में स्थित मुक्तापुर रेल गुमटी पर आरओबी बनेगा। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी ने मुक्तापुर गुमटी पर दो लेन के आरओबी के निर्माण की स्वीकृति दे दी है। इसके लिए सांसद प्रिंसराज ने उन्हें पत्र भेजा था। इसके अलावा उनसे व्यक्तिगत स्तर पर भी मुलाकात की थी।
सांसद ने बताया कि 99.23 करोड़ की लागत से आरओबी का निर्माा होगा। इसके निर्माण के लिए जल्द ही टेंडर होगा। मुक्तापुर रेल गुमटी पर आरओबी के निर्माण की स्वीकृति के लिए स्थानीय लोगों ने सांसद के प्रति आभार जताया है। लोगों का कहना है कि इससे आने वाले दिनों में लोगों को जाम की समस्या से छूटकारा मिलेगा। समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड में मुक्तापुर रेल गुमटी पर जाम की भीषण समस्या से कई साल से लोग परेशान हैं। यहां आरओबी बनाने की लंबे समय से मांग की जा रही थी।
समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय से जुड़े ईख अनुसंधान संस्थान, पूसा के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिले में 18 फरवरी तक आसमान में हल्के…
समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय में एनडीआरएफ (NDRF) की टीम ने आम लोगोंं…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दादपुर स्थित एक विवाह भवन में रिसेप्शन पार्टी के…
बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…
राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…