Samastipur

समस्तीपुर जिले में दो और नए थाना खोलने के लिये सरकार को भेजा गया प्रस्ताव

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले में क्राइम कंट्रोल करने को लेकर दो स्थानों पर नए थानों के खोलने का निर्णय लिया गया। पुलिस प्रशासन ने क्षेत्रों की समीक्षा के बाद मोरवा एवं सरायरंजन के नरघोघी में पुलिस थाना खोलने को लेकर सरकार को प्रस्ताव भेजा है। इन दोनों क्षेत्रों में विधि व्यवस्था नियंत्रण एवं क्राइम कंट्रोल को लेकर काफी महत्वपूर्ण क्षेत्र है। जिसके कारण इन क्षेत्रों में पुलिस थाना खुलने के बाद विधि व्यवस्था एवं क्राइम कंट्रोल में पुलिस को काफी मदद मिलेगी। एएसपी ने बताया कि सरायरंजन के नरघोघी एवं मोरवा में थाना खोलने का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया है। मुख्यालय से मंजूरी मिलने के बाद थाना खोला जाएगा। इससे विधि व्यवस्था संधारण में काफी मदद मिलेगी।

ताजपुर व हलई ओपी के अधिक है मोरवा :

मोरवा प्रखंड में 18 पंचायत है। फिलहाल मोरवा प्रखंड के विधि व्यवस्था व क्राइम कंट्रोल की जिम्मेदारी हलई व ताजपुर थाना के जिम्मे है। कुछ भाग मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में भी आता है। मिली जानकारी के अनुसार हलई ओपी में मोरवा के 10 पंचायत व ताजपुर में 8 पंचायत है। जबकि दो पंचातयों को कुछ हिस्सा मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में है।

नरघोघी में है मेडिकल व इंजीनियरिंग कॉलेज :

सरायरंजन के नरघोघी में मेडिकल व इंजीनियरिंग कॉलेज है। साथ ही पारा मेडिकल संस्थान भी है। फिलहाल नरघोघी व मेडिकल कॉलेज का क्षेत्र नगर पंचायत में है। जबकि सरायरंजन थाना के द्वारा विधि व्यवस्था संधारण किया जाता है। नरघोघी में थाना बनने ने इसके आसपास का क्षेत्र झखड़ा, नरघोघी, अख्तियारपुर, भोजपुर, उदयपुर, खजुरी, मनिका, मनिकपुर, जगदीशपुर आदि पर आसानी से पुलिस की चौकसी हो सकती है। सरायरंजन थाना से लगभग चार किमी की दूरी पर नरघोघी स्थित है।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय में ‘महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट’ सीजन-11 का उद्घाटन, वैशाली ने पतैली को दो विकेट से हराया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : कोनैला ठाकुरबाड़ी मैदान में सोमवार को महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट…

56 मिनट ago

समस्तीपुर में एडोलेसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में 96,875 परिवारों को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, महिलाओं के खातों में पहुंचे 96 करोड़ 87 लाख रुपये

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने…

11 घंटे ago

अपहरण मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर काॅलेज के पास से एक लड़की…

11 घंटे ago