समस्तीपुर : समस्तीपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन किया और सीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
सीएम ममता बनर्जी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे एबीवीपी कार्यकर्ताओं का कहना था कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा आज पूरे देश के जिला मुख्यालयों में और सभी शैक्षणिक परिसरों में आक्रोश मार्च और विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। बंगाल के संदेशखाली की धरती पर महिलाओं के साथ अत्यचार हो रहा है। उसकी विद्यार्थी परिषद घोर निंदा करती है।
जिला कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंप कर राष्ट्रपति से केंद्रीय एजेंसी के द्वारा संदेशखाली मामला की उच्च स्तरीय जांच, और जो घटनाएं वहां हो रही है उस पर तत्काल अंकुश लगाने की मांग करती है। साथ ही विद्यार्थी परिषद सीएम ममता बनर्जी से जानना चाहती है कि यह बामपंथियों और नारीवादियों का बलात्कारियों से ये कैसा करार है। जहां सुभाष चंद्र बोस और विवेकानंद की धरती पर मानवता को शर्मसार होना पड़ रहा है।
समस्तीपुर : जिले में एससी-एसटी थाना करीब डेढ़ वर्षों से एक छोटे से 10×12 कमरे…
जापान में एशियन पैरा गेम्स के दौरान भारतीय पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख गंभीर…
समस्तीपुर : जिले में अब मरीजों को सरकारी या निजी एंबुलेंस चुनने का विकल्प मिल…
समस्तीपुर : पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य…
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…