Samastipur

समस्तीपुर से लोकसभा टिकट मिलने के बाद पिता अशोक चौधरी से मिलकर भावुक हुई बेटी शाम्भवी चौधरी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

नीतीश कुमार के खास माने जाने वाले मंत्री अशोक चौधरी की बेटी शांभवी चौधरी को चिराग की पार्टी लोजपा रामविलास ने समस्तीपुर से टिकट दिया है। समस्तीपुर से टिकट मिलने पर शांभवी चौधरी काफी खुश है। टिकट मिलने के बाद वो पिता अशोक चौधरी से मिली उन्हें गले लगा लिया।

इस दौरान शांभवी के आंखों से खुशी के आंसू निकल रहे थे। पिता अशोक चौधरी कहते हैं कि बेटी रो क्यो रही हो यह तो तुम्हारा ड्रीम था। जमुई से टिकट मिलने के बाद पिता ने शांभवी को बधाई दी कहा कि समस्तीपुर की जनता तुम्हारा इंतजार कर रही है। अब तुम्हारा सपना पूरा होगा।

बता दें कि लोजपा (रामविलास) ने बिहार में 5 लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा आज कर दी। लोजपा(रामविलास) को हाजीपुर, वैशाली, जमुई, समस्तीपुर और खगड़िया सीट मिली है. इन पांच में से दो सीटों के उम्मीदवार पहले से तय थे. चिराग पासवान खुद हाजीपुर सीट से उम्मीदवार हैं. जमुई से उन्होंने अपने बहनोई अरूण भारती को उम्मीदवार बनाया है.

चिराग पासवान ने समस्तीपुर लोकसभा सीट से नीतीश के करीबी मंत्री अशोक चौधरी की बेटी शांभवी चौधरी को समस्तीपुर से उम्मीदवार बनाया है. शांभवी की शादी आचार्य किशोर कुणाल के बेटे से हुई है. चर्चा ये है कि अपनी बेटी को टिकट दिलाने के लिए अशोक चौधरी ने पूरा जोर लगाया था. समस्तीपुर में शांभवी चौधरी चिराग पासवान की विरासत को संभालेंगी.

बता दें कि अशोक चौधरी नीतीश कुमार के सबसे करीबी नेताओं में से एक माने जाते रहे हैं. नीतीश कुमार और चिराग पासवान के बीच के रिश्ते जगजाहिर हैं. अशोक चौधरी 2019 से ही अपने नेता के टारगेट पर निशाना लगाते रहे हैं. वे लंबे समय तक चिराग से संसदीय क्षेत्र जमुई के प्रभारी मंत्री रहे. उस दौरान अशोक चौधरी ने चिराग पासवान को परेशान करने की कोई कोशिश बाकी नहीं छोड़ी.

स्थानीय लोग बताते हैं कि जमुई में अशोक चौधरी के साथ साथ एक और मंत्री सुमित सिंह की जोड़ी का पहला एजेंडा था चिराग पासवान को डैमेज करना. लिहाजा चिराग की पार्टी को जमुई में तहस-नहस करने की पूरी कोशिश की गयी. बता दें कि जमुई के चकाई विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुमित सिंह निर्दलीय विधायक हैं. सियासी गलियारे में हर कोई ये जानता है कि नीतीश कुमार ने चिराग पासवान को डैमेज करने के लिए निर्दलीय सुमित सिंह को लगातार मंत्री बनाये रखा है. अशोक चौधरी और सुमित सिंह की गहरी दोस्ती भी जगजाहिर है. अब आधिकारिक तौर पर शांभवी को लोजपा(रा) का टिकट मिलने की पुष्टि हो चुकी है. शांभवी को चिराग पासवान ने समस्तीपुर से टिकट दिया है.

Avinash Roy

Recent Posts

दोस्तों द्वारा ठंडा पेय में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप, पत्नी ने पांच के खिलाफ करायी FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…

2 घंटे ago

उद्घाटन के बाद सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में गूंजीं स्वागत की धुनें, 40 विद्यार्थियों का हुआ भव्य प्रवेश

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…

2 घंटे ago

शिवाजीनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, जनसहयोग अभियान ने पकड़ी रफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…

2 घंटे ago

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

7 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

9 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

13 घंटे ago