समस्तीपुर :- समस्तीपुर में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहां सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना खानपुर थाना क्षेत्र के बसंतपुर शोभन गांव की बताई गई है। मृतक की पहचान बसन्तपुर के ही केदार दास के 25 वर्षीय पुत्र किशन कुमार के रूप में की गयी है। घटना सोमवार की रात की बताई गई है।
बताया जाता है कि वह अपने घर के किसी काम के लिए बाइक से निकला था इसी दौरान सड़क पर बने ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित होकर एक बिजली के खंभे से जा टकराया। जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर खानपुर थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
इधर घटना की सूचना मिलते ही परिजनों के घर मातम पसर गया। परिजनों ने बताया कि किशन कुमार गाजियाबाद में एक निजी कंपनी में काम करता था। वह 10 दिन पूर्व ही अपने तीसरे बेटे के जन्म लेने के बाद छठी में शामिल होने घर आया था। एक-दो दिन में वह अपने काम पर वापस लौटता। इससे पूर्व सोमवार की रात सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। मृतक के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। घटना की सूचना के बाद किशन के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…
फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…
समस्तीपुर : बेटे के अपहरण की झूठी कहानी और जान से मारने की धमकी देकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…
समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…