समस्तीपुर/खानपुर : समस्तीपुर में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है, जहां यात्रियों से भारी टाटा-407 दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना खानपुर थाना क्षेत्र के रेबड़ा चौक के पास की है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय PHC में भर्ती कराया गया है। जहां तीन की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि मथुरापुर बस स्टैंड से बहेड़ी जा रही टाटा-407 बस जो काफी जर्जर स्थिति में थी। जिसका ब्रेक फेल हो जाने के कारण रेबड़ा चौक के पास दुर्घटना ग्रस्त हो गई। इस दौरान सड़क से अपने विद्यालय जा रही एक बच्ची की इसकी चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं खलासी और एक पैसेंजर की बस के नीचे दबने से मौत हो गई है।
उधर घटना की सूचना मिलते ही काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना से नाराज लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। लोगों का कहना था कि सड़क पर धड़ल्ले से जर्जर बस का परिचालन होता है। जिसपर प्रशासन का कोई ध्यान नहीं होता है और लोग हादसे का शिकार हो जाते हैं। आक्रोशित लोग मृतक के परिजन को मुआवजा देने की भी मांग कर रहे थे। वहीं हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर घायलों को इलाज के लिए PHC में भर्ती कराया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुट गई है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर स्थित एक होटल में देह…
बिहार के सभी 80 हजार सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अप्रैल…
हाल ही में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच केसी त्यागी ने…
बिहार में बीते 24 घंटों में मौसम के रौद्र रूप ने किसानों की फसल चौपट…
समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…