Samastipur

समस्तीपुर में टाटा-407 पलटने से तीन लोगों की मौत मामले में FIR दर्ज, चालक समेत दो नामजद

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रेबड़ा चौक पर सोमवार को टाटा-407 पलटने से तीन लोगों की मौत मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। छात्रा प्रीता की मां ने प्राथमिकी दर्ज करने के लिए खानपुर थाना में आवेदन दिया है जिसमें बस के चालक शिवाजीनगर थाना क्षेत्र के डुमरा गांव निवासी मदन राम एवं हथौड़ी थाना क्षेत्र के बललीपुर गांव निवासी रामकुमार चौधरी को बच्ची की मौत के लिए जिम्मेवार ठहराया है।

आवेदन में कहा है कि सोमवार को टाटा-407 तेज गति से अनियंत्रित होकर समस्तीपुर से बहेड़ी जा रही थी। इसी क्रम में रेबड़ा चौक पर बिजली पोल एवं शिलापट को ठोकर मारते हुए गाड़ी उलट गई। जिससे उसकी बच्ची प्रीता की दबकर मौत हो गई। इसके अलावा परिवहन विभाग व सड़क निर्माण विभाग के पदाधिकारी मंगलवार को घटना स्थल पर पहुंच घटना के बारे में स्थानीय लोगों से जानकारी ली।

मिली जानकारी के अनुसार, परिवहन विभाग के अधिकारी मंगलवार शाम रेवड़ा चौक पहुंचे। उन्होंने लोगों से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली। खानपुर थाना अध्यक्ष मोहम्मद फहीम ने बताया कि सड़क निर्माण विभाग के अधिकारी भी रेबड़ा चौक पर पहुंच घटना के संबंध में लोगों से पूछताछ की। उन्होंने सड़क की फोटोग्राफी भी करायी। थाना अध्यक्ष ने बताया कि मृत प्रीता कुमारी की मां सोनी देवी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

2 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

14 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

14 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

15 घंटे ago