Samastipur

समस्तीपुर के समाजसेवी को असम में मिला एक्सीलेंट अवार्ड-2024, लोगों ने दी बधाई

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत कमला गाँव निवासी समाजसेवी राजू साहनी को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिये असम राज्य के गुवाहाटी में असम एक्सीलेंट अवार्ड- 2024 के सम्मान से नवाजा गया है। इसको लेकर जिलेवासियों ने उनको बधाई भी दी है। बतादें की पिछले कई वर्षों से असम और बिहार में समाज सेवा के क्षेत्र में उन्होंने कई उत्कृष्ट कार्य किये है।

हाल ही में छठ महापर्व के दौरान उन्होंने देवखाल चौर के भगवानपुर कमला छठ घाट पर अपनी निजी कोष से सौंदर्यीकरण कराया था वहीं पूरे गांव में लाइटिंग की व्यवस्था की थी। इसके अलावा असम के अम्वुबासी मेले में निःशुल्क भोजन, पानी, सावन महीने में कांबड़िया सेवा शिविर, गुवाहाटी महानगर के 34 सरकारी विद्यालयों में फील्टर वाटर कुलर मशीन, कई मंदिर प्रांगण में समर सेवुल/बोरिंग, कई गरीब बच्चों को पढ़ने के लिए स्कूल तक में नामांकन कराया है। वहीं कोरोना काल के दौरान भी इन्होंने कई सामाजिक कार्य कियेे। वहीं इनके द्वारा पड़ोसी देश नेपाल में आये विनाशकारी भूकंप के बाद कई ट्रक राहत सामग्री भी भेजी गई थी जिससे उन्हें नेपाल में भी एक अलग पहचान व सम्मान मिला।

राजू सहनी के सम्मानित होने पर संगठन के अध्यक्ष राजकुमार कंवर, महासचिव राजू साहनी, मीडिया प्रभारी विद्यानंन्द झा, कोषाध्यक्ष सुनिल साह, कार्यकारी अध्यक्ष सिताराम साहनी, उपाध्यक्ष दिलीप साहनी, मंगनु झा, दुर्गा मिश्रा, लख्खी डे, ब्यूटी दास, सलाहकार रविन्द्र साहनी, गूड्डु शंकर चौधरी, कुणाल आनंन्द झा, उप सचिव सुरेश साहनी, राजकुमार साहनी, बप्पी सरकार, धर्मेन्दर साहनी, लाली साहनी, सदस्य कृष्णा गोवाला, रत्नेश साहनी, बाला साहनी, नकुल साहनी, अजय विश्वकर्मा, आनंन्दो सिल, मुन्ना साहनी आदी ने बधाई दी है।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

14 मिनट ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

52 मिनट ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

4 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : अब गांव-गांव होगी गंभीर बीमारियों की जांच, स्वास्थ्य संस्थानों में गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग का अभियान शुरू

समस्तीपुर : जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में बुधवार से गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग…

4 घंटे ago