समस्तीपुर :- समस्तीपुर नगर निगम के अधीन कर्पूरी बस स्टैंड में अगले वित्तीय वर्ष 2024-25 से ठेका के जरिये टोल टैक्स की वसूली कराया जाएगा। यह ठेका 69 लाख 26 हजार 400 रु. निर्धारित सुरक्षित जमा राशि पर किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम ने बस स्टैंड की बंदोबस्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके साथ ही इस बस स्टैंड की पिछले सात सालों से टोल टैक्स की विभागीय वसूली के नाम पर अवैध लोगों से वसूली का खेल बंद हो जाएगा।
उक्त राशि पर बस स्टैंड की बंदोबस्ती कर टोल टैक्स वसूली की मंजूरी मिल गई है। क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार, दरभंगा ने यह स्वीकृति दे दी है। स्वीकृति के लिए नगर निगम ने डीएम के माध्यम से प्राधिकार को संबधित प्रस्ताव भेजा था। नगर निगम के कर दारोगा ने बताया कि 2017 में यही सुरक्षित जमा राशि 1 करोड़ 91 लाख 51 हजार 550 रु निर्धारित की गई थी। इस राशि पर इस वर्ष से लेकर लगातार 23-24 तक खुली डाक से बंदोबस्ती नहीं हुई।
अधिक राशि बता कर कोई ठेकेदार बंदोबस्ती में भाग लेने को तैयार नहीं था। इसकी वजह से कर्पूरी बस स्टैंड की टोल टैक्स वसूली उस समय से लेकर अब तक विभागीय स्तर पर जारी है। विभागीय वसूली के कारण बस स्टैंड से नगर निगम को राजस्व का हर साल बहुत घाटा हो रहा था। इस बीच प्राधिकार द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि 2017-18 में 3520326 रु. 2018-19 में 3311064 रु. 2019-20 में 4287532 रु, 20-21 में 2825400 रु., 21-22 में 2849300 रु., 2022-23 में 4248670 रु. वसूली की गई।
गौरतलब हो कि ये वसूल राशि बहुत कम थी। जबकि बस स्टैंड से गजरने वाली सवारी बसों की संख्या 418 है। इन बसों का कुल खेपों की संख्या 1716 रहती हैं। बता दें कि 2017 से विभागीय टोल टैक्स की विभागीय वसूली की आड़ में अवैध लोगों को काउंटर पर बिठा कर टोल टैक्स की वसूली का खेल जारी है। यह खेल मार्च में नए सिरे से बंदोबस्ती होने के बाद खत्म हो जाएगा।
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…