Samastipur

समस्तीपुर: बुजुर्ग को ठोकर मारने के बाद असंतुलित कार बिजली के पोल में टकराई, एक की मौत व दो घायल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/शिवाजीनगर :- समस्तीपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत मथुरापुर पंचायत स्थित हरिहरपुर स्कूल के समीप शनिवार की शाम अचानक एक कार वृद्ध को ठोकर मारते हुए बिजली के पोल में जा टकराई, जिसमें वृद्ध की मौत हो गई वहीं कार में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये जिसका इलाज जारी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि रहटौली की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही एक कार सड़क से गुजर रहे हरिहरपुर गांव निवासी 60 वर्षीय वृद्ध राम दास को ठोकर मारते हुए बिजली पोल में टकरा गई। ठोकर लगने से बिजली पोल से ट्रांसफार्मर टूटकर कार पर गिर गया।

लोगों ने बताया कि घटना स्थल पर ही वृद्ध राम दास पासवान की मौत हो गई। वहीं कार में सवार दो युवक जख्मी हो गये। जख्मी युवकों को इलाज के लिए बगल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों की स्थिति को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने डीएमसीएच रेफर कर दिया है। इधर सूचना मिलते ही हथौड़ी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच क्षतिग्रस्त कार व मृतक वृद्ध के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

मंदिर जाने के क्रम में महिला लापता, पुलिस खोजबीन में जुटी, कहीं भी दिखाई दें तो दें जानकारी

समस्तीपुर/सिंघिया : बिष्णुपुर डीहा पंचायत के वार्ड संख्या-5 की पंचडीहा गांव के मनोज कुमार सिंह…

1 घंटा ago

न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस का दर्जा खत्म, यात्रियों को किराये में मिलेगी राहत

समस्तीपुर : खगड़िया-समस्तीपुर रेलखंड से दिल्ली जाने वाली न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12523/24) का…

6 घंटे ago

मधुमक्खी पालन से किसानों की आय दोगुनी करने पर जोर, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में 3 दिन की ट्रेनिंग शुरू

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने…

6 घंटे ago

जेल से बाहर आएंगे अनंत सिंह, दुलारचंद यादव हत्याकांड में JDU विधायक को मिली बेल

बिहार के चर्चित दुलारचंद यादव हत्याकांड में मोकामा से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत…

6 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा की काॅपियों की जांच आज से शुरू

समस्तीपुर : जिले में प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा…

11 घंटे ago

समस्तीपुर की रहने वाली डॉक्टर ने वाराणसी में लिया इंसुलिन का ओवरडोज, खुद को 100 अधिक इंजेक्शन लगाए, डिप्रेशन में जान देने की कोशिश

समस्तीपुर : बनारस के काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चिकित्सा‎विज्ञान संस्थान (आईएमएस) में सर्जरी‎ विभाग की…

11 घंटे ago