Samastipur

समस्तीपुर में निर्वाचन विभाग द्वारा करीब 20 हजार कर्मियों का डाटाबेस तैयार, पारदर्शी चुनाव के लिए कई स्तर पर नियमों में बदलाव

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर जिले में जोर- शोर से तैयारी चल रही है। चुनाव के दौरान मतदान कराने के लिए जिला निर्वाचन विभाग द्वारा करीब 20 हजार कर्मियों का डाटाबेस तैयार किया जा रहा है। इसको लेकर सभी प्रधान सहायक को अपने अधीनस्थ कर्मियों की पूरा डाटा उपलब्ध कराने को कहा गया है। वहीं इसका प्रमाण पत्र भी देना है कि किसी का नाम नही छूटा है।

ये मतदान कर्मी जिले के दस विधानसभा क्षेत्रों में बनाए गए मतदान केन्द्रों पर तैनात किए जाएंगे। जो ईवीएम से मतदान की प्रक्रिया को संपन्न कराएंगे। आंकलन के मुताबिक चुनाव में 16 से 17 हजार कर्मियों का आवश्यकता होगी। बीस प्रतिशत मतदान कर्मियों को रिजर्व रखा जाएगा। चुनाव ड्यूटी से नाम हटाने या अनुपस्थित रहने पर रिजर्व कर्मचारी की तैनाती होगी।

बताया गया है कि इस बार चुनाव को पारदर्शी बनाने के लिए भी कई स्तर नियमों में बदलाव किया गया है। लगभग आधे मतदान केन्द्रों पर सीसीटीवी से निगरानी होगी। जिले में अभी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुल 3056 मतदान केंद्र बनाए गए है। इसमें 1500 से अधिक मतदाता होने की स्थिति में सहायक मतदान केंद्र भी बनाए जा सकते है। सहायक मतदान केंद्र बनाने के लिए आवश्यक सुविधाओं का मूल्यांकन कर प्रतिवेदित करने को कहा गया है।

कर्मियों के बैंक खाते में मानदेय भेजने की योजना :

पहले मतदान कर्मी, प्रेक्षक, जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट के अलावा चुनाव में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों को नकद पैसा दिया जाता था, लेकिन इस बार व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए मतदान कर्मियों के बैंक खाते में मानदेय भेजने की योजना है। इसके लिए कर्मचारियों की फीडिंग के दौरान सैलरी अकाउंट नंबर भी दर्ज किया जा रहा है। चुनाव आयोग ने आदेश जारी किया है कि अब किसी भी चुनाव कर्मियों को नकद पैसा नहीं मिलेगा। चुनाव में पीठासीन अधिकारी, प्रथम, द्वितीय और तृतीय अधिकारी लगते हैं। इसके अलावा वीडियोग्राफी कार्मिक, सेक्टर, जोनल, स्टैटिक मजिस्ट्रेट लगाए जाएंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

3 घंटे ago

22 जुलाई तक BSEB मैट्रिक-इंटर 2026-27 के छूटे छात्र-छात्राओं को रजिस्ट्रेशन का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में यूपी का परचम, प्रयागराज ने मुजफ्फरपुर को हराकर किया खिताब पर कब्जा

समस्तीपुर/पटोरी : सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे-नाइट अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन वन के खेले…

7 घंटे ago

15-17 जुलाई के बीच हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना, केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक…

8 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर RPF पोस्ट से फरार हुए दोनों कैदी ने किया आत्मसमर्पण

समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट से पुलिस को चकमा देकर भागे दोनों विचाराधीन…

8 घंटे ago