Samastipur

समस्तीपुर में IIT और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान ‘एजुकेटर्स’ ने किया प्रतिभाओं को सम्मानित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर के काशीपुर स्थित आइआइटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स ने जननायक कर्पूरी सभागार में सेमिनार सह पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। ज्ञात हो कि संस्थान द्वारा एजुकेटर्स स्कॉलरशिप कम एडमिशन टेस्ट (ESAT) का आयोजन प्रत्येक वर्ष करवाया जाता है और इस परीक्षा में सफल प्रतिभागी को संस्थान की तरफ से सम्मानित किया जाता है।

इसी क्रम में इस वर्ष दसवीं कक्षा के आदित्य, नवीं के अभिजीत, आठवीं की प्रिया, सातवीं की भाव्या, छठी के हर्ष और पांचवीं के अर्निम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जिन्हें क्रमशः ब्रांडेड टैब, बायसाइकिल, स्मार्ट वॉच के साथ ट्रॉफी और सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया। इसके अलावा प्रत्येक कक्षा के टॉप टेन बच्चों को भी सर्टिफिकेट्स, ट्रॉफी, मेडल्स और उपहार के साथ समान्नित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई, फिर एजुकेटर्स के सीईओ डॉ. प्रदीप प्रांजल ने अपने स्वागत भाषण में संस्थान के पिछले पांच वर्षों के उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर मुख्य अथिति महावीर कैंसर संस्थान के डॉक्टर गुंजन ने बच्चों को संबोधित करते हुए अपने मेडिकल तैयारी के दौरान के संघर्षों को बच्चों के बीच रखा और कभी हार नहीं मानने की सलाह दी।

वहीं विशिष्ठ अतिथि मुजफ्फरपुर आईटीआई के प्रिंसिपल कुमार वैभव ने बच्चों को कुछ रोचक प्रसंगों के माध्यम से स्वाध्याय, पढ़ाई में बच्चों के साथ अभिभावक और शिक्षकों के कर्तव्य और योगदान का जिक्र किया। देश के ख्यातिलब्ध इनॉर्गेनिक केमेस्ट्री फैकल्टी कुमार मन्नू ने एजुकेटर्स में पढ़ाई के मॉडल्स और मेंटरिंग का जिक्र करते हुए बताया कि किसी तरह हमलोग कम संसाधन में पिछले पांच वर्षों में लगातार रिजल्ट्स दे कर यह प्रमाणित किया है कि अब आइआइटी और मेडिकल की तैयारी के लिए कोटा जैसे महंगी जगह जाने की जरूरत नहीं होगी।

संस्थान के फाउंडर डायरेक्टर प्रवीण झा ने अपने संबोधन में प्री फाउंडेशन कोर्स के आवश्यकता का जिक्र करते हुए बताया कि जिस तरह बुनियाद जितनी मजबूत होगी, मकान उतना बेहतर बनेगा, ठीक वैसे ही बच्चों की शुरुआती ट्रेनिंग जितनी अच्छी होगी आगे आईआईटी और मेडिकल कॉलेज तक पहुंचने का रास्ता उतना ही आसान हो जाएगा।

इस अवसर पर संस्थान के पूर्ववर्ती छात्र बृजमोहन (एमेजॉन इंडिया), अभिनय (आईआईटी,पटना), राहुल (आईआईटी बॉम्बे), अचिंत्य (एम्स रायबरेली), पवन (गोहाटी मेडिकल कॉलेज), आदर्श (एम्स, देवघर), राजू (भागलपुर मेडिकल कॉलेज) तथा गुंजन (मधेपुरा मेडिकल कॉलेज) को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्थान के शिक्षक आदित्य कुमार झा, सत्यजीत हिमांशु, प्रवीण झा, अभिनव कुमार, शैलेंद्र कुमार, कुमार मन्नू, डॉ प्रदीप प्रांजल, सुनील कुमार, राजेश कुमार, प्रह्लाद कुमार, विशाल चंद्रा, कुंजबिहारी, अंकित कुमार, रणधीर कुमार, रानू खान, रश्मि, सुप्रिया आदि उपस्थित रहे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन संस्थान के निदेशक शैलेंद्र कुमार ने किया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में दीपावली से पहले पटाखा दुकानों की जांच, बिना लाइसेंस बिक्री पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर : दीपावली को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी…

9 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन, छात्राओं को पोर्टल की दी गई जानकारी

समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।…

9 घंटे ago

कल्याणपुर में बदमाशों ने बाइक सवार युवक को जबरन रोककर मुंह में मारी गोली, DMCH रेफर

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में बूढ़ी गंडक…

18 घंटे ago

विभूतिपुर में CSP से तीन लाख की लूट; गाछी में छीपा एक बदमाश पकड़ा गया;  आरोपी पकड़कर को ले जाने के दौरान पुलिस और YouTuber से भी भिड़े आक्रोशित लोग

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरौली चौक स्थित सरस्वती चौक के…

19 घंटे ago

CCTV में कैद हुई दिनदहाड़े लूट की वारदात, हथियार के बल पर बदमाशों ने दुकानदार से 50 हजार रुपये नगद व लैपटॉप लूटा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मब्बी चौक स्थित एक कंप्यूटर दुकान…

19 घंटे ago

भांजी के साथ छे’ड़खानी मामले में मामा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले से रिश्ते को शर्मसार…

21 घंटे ago