समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दलसिंहसराय डीएसपी विवेक कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम बनाकर एनएच 28 पर बेगूसराय समस्तीपुर चेक पोस्ट पर ढेपुरा रसीदपुर एवं बसढ़िया सहित सभी चेक पोस्ट पर सघन वाहन चेकिंग व छापेमारी की जा रही है। साथ ही चेक पोस्ट पर शराब, नकदी, फरार अपराधी आदि के विरुद्ध अभियान चलाया। वहीं गुरुवार की देर शाम जाँच के दौरान पुलिस ने दो चेक पोस्ट से 11 लाख 50 हजार नगद ले जाते हुए जप्त किया है।
इस संबंध में डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया की सीमा बॉडर ढेपुरा रसीदपुर एंव बसढ़िया में एफ एस टी टीम बनाकर पुलिस आने जाने वाहनो की जाँच कर रही थी। जिसमें पुलिस ने ढेपुरा रसीदपुर चेक पोस्ट से 9 लाख 50 हजार एंव बसढ़िया चेक पोस्ट से 2 लाख रुपया नगद पकड़ा है।
पैसे की जांच की जा रही है की वह सही है या चुनाव में प्रयोग करने ले लिए ले जाया जा रहा था। इस दौरान मंसूरचक रोड, मालपुर रोड और बम्बईया हरलाल में चेक पोस्ट पर भी चेकिंग की गई. ताकि शांतिपूर्ण चुनाव कराया जा सके और अपराधियों असामाजिक तत्वों पर नजर रखा जाए।
समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल मोहनपुर के प्रांगण में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी,…
समस्तीपुर : मोहनपुर स्थित यूएन पैलेस में शुक्रवार को जदयू महिला प्रकोष्ठ की ओर से…
समस्तीपुर : महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्वच्छता ही…
समस्तीपुर : जीविका के बीस साल पूरे होने पर जेडीयू द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में…
त्योहारी सीजन में भीड़ से राहत के लिए समस्तीपुर और मुंबई के बीच स्पेशल एसी…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भुईधारा चौक पर चोरी के संदेह में गुरुवार को…