समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दलसिंहसराय अनुमंडल के नए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के रूप में विवेक कुमार शर्मा ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत नव पदस्थापित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा ने कहा कि इस अनुमंडल में हमारे वरीय एसडीपीओ नजीव अनवर के बचे कार्यों को मैं पूरा करने और लंबी लकीर खींचने का प्रयास करूंगा।
पद ग्रहण करने के नव पदस्थापित एसडीपीओ ने कहा कि दलसिंहसराय अनुमंडल इलाके में अमन चैन और शांति बहाल करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाना और उन पर पैनी नजर रखी जायेगी। साथ ही होने वाले लोकसभा चुनाव में फ़रार अपराधीयों पर नजर रहेगी। साथ ही सरकार के द्वारा जो गाईड मिलेगा उसका पालन होगा। शहर के ट्रेफिक व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करना भी हमारी प्राथमिकता होंगी।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पहले ग्रामीण एसपी के रूप में मुकुल कुमार रंजन ने…
समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर रोड स्थित बीआरबी कॉलेज में छात्राओं की बुनियादी सुविधाओं से…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा थाने की पुलिस ने करीब पांच साल पुराने कार लूटकांड में एक…
बिहार पुलिस को देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान इस साल दिसंबर में प्रदान किया जा…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव के वार्ड संख्या नौ…
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में ‘सतर्कता…