Samastipur

समस्तीपुर में पति बन गया हैवान, मायके से लौटने पर पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला, पुलिस ने किया गिरफ्तार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/बिथान :- समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत जगमोहरा पंचायत के वेजोर सराकत गांव में गुरुवार रात एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी सुनीता देवी (35 वर्ष) को पीट-पीटकर मार डाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के पति राजनारायण सिंह (40 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि पत्नी के मायके में अधिक दिन रह जाने से नाराज पति ने विवाद के बाद पत्नी की हत्या कर दी। घटना से परिजन बेहाल हैं तो गांव के लोग स्तब्ध। ग्रामीणों ने बताया कि राजनारायण अक्सर किसी बात को लेकर पत्नी को पीटता था।

किसान राजनारायण सिंह की अलौली थाना क्षेत्र के हैथमन गांव निवासी नंदकिशोर प्रसाद की पुत्री सुनीता देवी (35 वर्ष) से शादी हुई थी। शादी के बाद उसके तीन बच्चे हुए। परिवार में महिला का पति, सास-ससुर और बच्चे हैं। बीती रात राजनारायण का पत्नी से विवाद हो गया था। इस क्रम में उसने गाली-गलौज के बाद ईंट और लाठी से पत्नी पर हमला कर दिया। पिटाई के कारण पत्नी की मौत हो गई। घटना के समय परिवार के सदस्य घर में नहीं थे।

मृतका के पुत्र स्विनी उर्फ आनंद कुमार (20 वर्ष) ने बताया कि घर के बगल में शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए वह, उसका भाई प्रियांशु और छोटी बहन तुलसी गये थे। शादी समारोह से देर रात घर आने के बाद तीनों भाई-बहन सो गए। सुबह जगने पर मां को देखने गए तो उसका सिर फटा था, जिससे खून निकला हुआ था। काफी हिलाने-डुलाने के बाद भी वह कुछ नहीं बोल रही थी। मृतका के पुत्र ने बताया कि नानी के देहांत होने पर मां उसके उसके श्राद्धकर्म में शामिल होने मायके गयी थी। वहां से गुरुवार को ही घर आयी थी और रात में यह घटना हो गयी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

7 घंटे ago

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

10 घंटे ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

16 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

19 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

21 घंटे ago