समस्तीपुर :- रोसड़ा-समस्तीपुर रेलखंड पर देसुआ स्टेशन के पास बुधवार की सुबह लगभग 5:50 बजे एक मालगाड़ी का इंजन बेपटरी हो गई। इससे समस्तीपुर-रोसड़ा रेलखंड पर अन्य ट्रेनों का आवागमन ठप हो गया। इधर इंजन बेपटरी की सूचना पाकर परिचालन व अन्य विभागों के अधिकारी मौके पर पहुंचे। रेलकर्मी इंजन को वापस पटरी पर चढ़ाने में जुटे हैं ताकि रेल परिचालन शुरू कराया जा सके।
घटना को लेकर बताया जाता है कि बुधवार की सुबह लगभग 5:50 बजे रोसड़ा की तरफ से समस्तीपुर आ रही एक मालगाड़ी का इंजन देसुआ स्टेशन के पास 34सी गुमटी पर बेपटरी होकर लोहे के घेरे से टकरा गयी। घटना की सूचना मिलते ही रेल महकमे में हड़कंप मच गया। परिचालन शुरू करने को लेकर रेल पदाधिकारी व मानवबल जुटे हुए हैं। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
बताया गया है कि सिग्नल में गड़बड़ी के कारण लोको पायलट ओवरलुक कर गया और मुख्य लाइन के बजाए ट्रेन को लूप लाइन की ओर ले गया। हादसा के कारण जानकी अप व डाउन के अलावे राजधानी एक्सप्रेस एवं कई सवारी गाड़ी विभिन्न स्टेशनों पर कई घंटे तक खड़ी रही। बाद में में मेन लाइन से राजधानी एक्सप्रेस को निकाली गयी। इसके बाद में धीरे-धीरे अन्य ट्रेनों का परिचालन भी शुरू करने के प्रयास में रेलवे प्रशासन जुटी हुई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ भी घटनास्थल पर पहुंच गई।
समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…
समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव में अपराध की योजना बनाने की…
समस्तीपुर : शहर के ओवरब्रिज पर मैस्टिक पिचिंग का काम पूरा होने के बाद रविवार…