Samastipur

बेउर जेल में बंद पुल्लू व सुबोध से जोड़कर रिलायंस ज्वेलरी लूटकांड की जांच कर रही समस्तीपुर पुलिस, अब तक कई क्विंटल सोना लूटकांड को दे चुका है अंजाम

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वेलर्स में हुए लगभग 8 करोड़ के आभूषण लूट मामले में अब तक पुलिस को कुछ खास सफलता हाथ नहीं लगी है। लेकिन समस्तीपुर पुलिस द्वारा मामले को काफी हद तक सुलझा लिये जाने का दावा किया जा रहा है। जेल में बंद सोना लूटकांड के कई आरोपियों से भी पुलिस टीम व कई जांच एजेंसियां अलग-अलग पूछताछ कर रही है।

समस्तीपुर पुलिस द्वारा सोना लूटकांड के सबसे बड़े सरगना कहे जाने वाले पटना बेउर जेल में बंद राजीव सिंह उर्फ पुल्लू उर्फ सरदार एवं सुबोध सिंह से जोड़कर भी देख रही है। इसी गैंग के रमेश ठाकुर को समस्तीपुर पुलिस ने कुछ महीनों पूर्व काफी मशक्कत के बाद कल्याणपुर थाना क्षेत्र से दबोचा था। पिछले 9 नवंबर को देहरादून से 20 करोड़ रुपये के सोना लूटकांड में भी यह गैंग शामिल था। बताया जाता है कि इस गैंग के द्वारा अबतक कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, बिहार, बंगाल, पंजाब, तमिलनाडु, राजस्थान, हरियाणा, झारखंड में लुटकांड को अंजाम दिया जा चुका है। यह गैंग अपने गुर्गों के द्वारा देश के अलग-अलग राज्यों में कई क्विंटल सोना लूटकांड को अंजाम दे चुका है।

ऐसे तो बेउर जेल में कई हार्डकोर अपराधी बंद हैं, पर समस्तीपुर के शेखोपुर का रहने वाला राजीव कुमार सिंह उर्फ पुल्लू सिंह का नाम उन अपराधियों में आता है, जो अक्सर सोना लूट कांड को ही अंजाम देने में विश्वास रखता है। पुल्लू सिंह बेउर जेल में बंद रहते हुए भी झारखंड-बिहार-बंगाल से लेकर देश के अलग-अलग राज्यों तक सोना लूट की घटनाओं को अंजाम देता रहा है।

अब तक जितनी भी सोना डकैती की घटना हुई है, ज्यादातर घटनाओं में पुल्लू सिंह व सुबोध सिंह के गैंग का ही नाम आया है। इसी पुल्लू सिंह और सुबोध सिंह के गैंग का नाम अब समस्तीपुर रिलायंस ज्वेलरी लूटकांड से भी जोड़कर पुलिस जांच कर रही है। बताया जाता है की रिलांयस ज्वेलरी लूटकांड की घटना को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश नेपाल निकल गये है।

बता दें कि बेउर में बंद सुबोध सिंह 2017 में जयपुर मानसरोवर में मुथूट फाइनांस के दफ्तर से 25 किलोग्राम सोना लूट चुका है। उस पर दो दर्जन से अधिक ज्वेलरी दुकान और बैंक लूट के अलावा कई हत्याओं के मामले दर्ज हैं। वर्ष 2019 में एक हत्या के मामले में राजीव कुमार सिंह उर्फ पुल्लू सिंह उर्फ सरदार बेउर जेल पहुंचा था। जेल में ही उसकी पहचान सुबोध से हो गई। बाद में सुबोध के साथ मिल कर राजीव लूट-डकैती गैंग का संचालन जेल से ही करने लगा। बीते वर्ष दोनों के पास से जेल से मोबाईल के द्वारा बात करने का साक्ष्य भी पुलिस को प्राप्त हुआ था। जेल से ही फोन पर दोनों अपना गैंग चला रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

फर्जीवाड़े की आरोपी शिक्षिका पर महीनों बाद भी कारवाई ठप, DEO द्वारा निलंबन का आदेश जारी किए जाने के बावजूद फाइलों में उलझा मामला

समस्तीपुर/विभूतिपुर : प्रशिक्षण में फर्जीवाड़े की आरोपी प्राथमिक उर्दू विद्यालय आलमपुर की शिक्षिका हेना परवीन…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के इस राम जानकी मंदिर से 100 वर्ष पुरानी बेशकीमती मूर्तियों की हुई चोरी, चोरी हुए मूर्ति की कीमत करीब 1 करोड़ रुपए आंकी गयी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के देवधा गांव स्थित राम जानकी मंदिर…

5 घंटे ago

बहुमत है तो हल्के में ना लें, नीतीश कुमार ने एनडीए विधायकों को दी क्या नसीहत?

बिहार विधान मंडल का बजट सत्र शुरू होने के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने…

5 घंटे ago

तेज प्रताप बोले- सरकारी आवास में पंखा-एसी अपने पैसे से लगवाया, मंत्री की बुद्धि फेल कर गई

बिहार के पूर्व मंत्री एवं जनशक्ति जनता दल (JJD) के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने…

5 घंटे ago

मंच, माइक, माला; बीवी-बेटा के बाद उपेंद्र कुशवाहा की बहू साक्षी मिश्रा भी तैयार?

बिहार विधानसभा चुनाव तक परिवार को राजनीति से दूर रखने वाले समाजवादी नेता और राष्ट्रीय…

5 घंटे ago

शहर के कोरबद्दा में हुए चोरी मामले में चोरी का तार खरीदने वाले दुकानदार को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरबद्दा लगुनियां सुर्यकंठ वार्ड संख्या-37 में…

7 घंटे ago