Samastipur

समस्तीपुर में फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी कर रहे पांच शिक्षकों पर दर्ज कराई गई FIR, यहां देखें नाम… 

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले में फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी करने वाले शिक्षकों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया गया है। इस कड़ी में जिले में फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी कर रहे पांच शिक्षको पर निगरानी विभाग ने अलग-अलग थानों में प्राथमिकी कराई है। जिसमें कल्याणपुर थाने में चार व वारिसनगर थाने में एक शिक्षिक के उपर मामला दर्ज कराया गया है। प्राथमिकी दर्ज होते ही फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी करने वाले शिक्षकों में हड़कंप मचा हुआ है।

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना के पुलिस उपाधीक्षक सह जिला शिक्षक नियोजन जांचकर्ता गौतम कृष्ण ने नोडल अधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) को रिपोर्ट दिया है कि निगरानी जांच में पांच शिक्षकों का प्रमाण पत्र फर्जी पाए जाने के कारण प्राथमिकी दर्ज कराया गया है।

निगरानी विभाग के रिपोर्ट के अनुसार कल्याणपुर प्रखंड के प्रखंड नियोजन इकाई अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय बारहगामा की शिक्षिका काजल कुमारी का इंटर प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया है। कल्याणपुर प्रखंड के ही प्रखंड नियोजन इकाई अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय मंजिल मुबारक के शिक्षिक राजीव कुमार का शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया है। कल्याणपुर प्रखंड के ही प्रखंड नियोजन इकाई अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय लदौरा के शिक्षिक रामसकल सहनी का शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया है।

कल्याणपुर प्रखंड के ही प्रखंड नियोजन इकाई अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय जटमलपुर ढाब के शिक्षिक अर्जुन दास का शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया है। वहीं वारिसनगर प्रखंड के प्रखंड नियोजन इकाई अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोहिउद्दीनपुर के शिक्षिक अमित कुमार का शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया है। सभी पांचों शिक्षकों पर अलग-अलग कांड संख्या दर्ज करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

4 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

5 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

5 घंटे ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

12 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

13 घंटे ago