समस्तीपुर :- रमजान के महीने के दूसरे जुम्मे को रोजेदारों ने मस्जिदों में जुम्मे की नमाज पढ़ी। इससे गोला रोड स्थित बड़ी मस्जिद, छोटी मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों में रोजेदारों की भीड़ लगी रही। नमाज पढ़ने आए रोजेदारों ने बताया कि जैसे-जैसे रमजान शरीफ का महीना आगे बढ़ रहा है,वैसे ही मस्जिदों में रोजेदारों की तादाद बढ़ रही है। शुक्रवार को रमजान का दूसरा जुम्मा था। जुम्मे के दिन की खास अहमियत होती है।
विभिन्न मस्जिदों में इमाम ने रमजान की अहमियत बताई। साथ ही गरीबों की मदद करने का सुझाव दिया। इमामों ने रमजान की फजीलत और रहमत का बयान किया। दूसरे और तीसरे अशरे में इफ्तार कराने का सिलसिला बढ़ जाता है। शुक्रवार को भी तमाम लोगों ने इफ्तार कराए। हर कोई रोजेदारों को घर बुलाकर इफ्तार कराके नेकियां बटोरने में जुटा है। इसके साथ ही आपसी भाईचारे की मिसाल भी कायम की जा रही है।
समाजिक संगठन, व्यापारी संगठनों के अलावा अन्य धर्म के लोग भी इफ्तार कराके भाईचारे का संदेश दे रहे हैं। इमाम ने बताया कि इस्लाम में मान्यता है कि रमजान के महीने को तीन हिस्सों में बांटा जाता है। रमजान के एक माह को 10-10 दिनो के रोजे के अनुसार पहला, दूसरा और तीसरा अशरा कहलाता है। पहला अशरा रहमत का होता है। दूसरा अशरा मगफिरत यानी गुनाहों की माफी का होता है और तीसरा अशरा जहन्नुम की आग से खुद को बचाने के लिए होता है।
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…
घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…
जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…
पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…
समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…