Samastipur

ट्रक चालक को शराब तस्करी मामले में समस्तीपुर कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह उत्पाद अधिनियम के विशेष न्यायाधीश संजय कुमार द्वितीय ने अंग्रेजी शराब तस्करी से संबंधित मामले की सुनवाई की। कोर्ट अंग्रेजी शराब के अवैध धंधे में संलिप्त सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के अगहरा गांव निवासी स्व. भुल्लन राय के पुत्र ट्रक चालक प्रमोद राय को दोषी करार दिया। इसके बाद धारा 30 (ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2016 के तहत आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही चार लाख रुपये अर्थदंड का आदेश दिया।

अर्थदंड की राशि नहीं देने पर नौ महीने तक अतिरिक्त साधारण कारावास की सजा भुगतनी पड़ेगी। बहस के दौरान अभियोजन पक्ष से मद्य निषेध के विशेष लोक अभियोजक अविनाश राय और बचाव पक्ष से अधिवक्ता रूपकांत सिंह ने अपना पक्ष रखा।

मामला ताजपुर थाना कांड संख्या 335/2020 से संबंधित है। पुलिस 22 अगस्त 2020 को ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के पास एनएच- 28 पर वाहन चेकिंग कर रही थी। जांच के दौरान एक ट्रक से 4312.8 लीटर अंग्रेजी शराब मिली थी। पुलिस ने ट्रक चालक को भी गिरफ्तार किया और उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

9 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

9 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

11 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

15 घंटे ago