समस्तीपुर :- जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह व पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी की संयुक्त अध्यक्षता में बिहार लोक सेवा आयोग, पटना द्वारा आयोजित अध्यापक नियुक्ति परीक्षा (टीआरई-3) के आयोजन से संबंधित तैयारियों की समीक्षात्मक बैठक की गई। यह परीक्षा दिनांक 15.03.2024 को प्रथम पाली में 12 परीक्षा केंद्रों पर 9:30 पूर्वाह्न 12:00 मध्यान तक और द्वितीय पाली में 9 परीक्षा केंद्रों पर 2:30 अपराह्न से 5:00 अपराह्न तक संचालित होगी।
प्रथम पाली हेतु परीक्षार्थियों का प्रवेश 7:30 पूर्वाह्न एवम द्वितीय पाली हेतु 12:30 बजे अपराह्न से शुरू हो जाएगा। परीक्षा प्रारंभ होने के 1 घंटा पहले अर्थात प्रथम पाली के लिए 8:30 बजे पूर्वाह्न एवम द्वितीय पाली के लिए 1:30 बजे अपराह्न के बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नही करने दिया जाएगा।
इस परीक्षा में सभी परीक्षा केंद्रों के मुख्य प्रवेश द्वार सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा, जो इंटरनेट से बीपीएससी कार्यालय से जुड़ा रहेगा जिसकी मॉनिटरिंग बीपीएससी पटना के टीम के द्वारा की जाएगी। इस परीक्षा में तीन लेवल पर फ्रिस्किंग की जायेगी। इस परीक्षा में परीक्षार्थी जूता पहनकर आ सकते हैं। किसी भी परिस्थिति में इन मोबाइल किसी भी पदाधिकारी एवम कर्मीके पास मोबाइल नही रहेगा।
समस्तीपुर : जिले में एससी-एसटी थाना करीब डेढ़ वर्षों से एक छोटे से 10×12 कमरे…
जापान में एशियन पैरा गेम्स के दौरान भारतीय पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख गंभीर…
समस्तीपुर : जिले में अब मरीजों को सरकारी या निजी एंबुलेंस चुनने का विकल्प मिल…
समस्तीपुर : पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य…
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…