Samastipur

बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट हुआ जारी, समस्तीपुर के 6 छात्रों ने Top-10 में बनाई जगह

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट के साथ आज टॉपर लिस्ट जारी हो गया है। जो भी छात्र इस परीक्षा के लिए शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइटों biharboardonline.bihar.gov.in और results.biharboardonline.com पर जाकर अपना रिजल्ट के साथ टॉपर लिस्ट चेक कर सकते हैं। बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में इस साल पूर्णिया से शिवांकर कुमार (Shivankar Kumar) टॉपर रहे हैं। वहीं समस्तीपुर के मऊ बाजिदपुर आदर्श कुमार (Adarsh Kumar) सेकेंड टॉपर बने हैं।

आदर्श को 488 अंक प्रात हुए हैं। समस्तीपुर के कुल 6 छात्रों ने टाॅट-10 में जगह बनाई है।उच्च विद्यालय रूपौली के सुमन कुमार ने 482 अंक प्राप्त कर सातवां स्थान राज्य में पाया है। वहीं उच्च विद्यालय मालदह के प्रवीण कुमार ने 481 अंक प्राप्त कर राज्य में आठवां स्थान पाया है। वहीं श्री कृष्णा उच्च विद्यालय जितवारपुर की दिव्या कुमारी, रोसड़ा उच्च विद्यालय के अंशु कुमार व एलएल उच्च विद्यालय सिरसी की कुमारी रंजना ने 480 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से नौंवा सथान प्राप्त किया है। समस्तीपुर के कुल 6 छात्रों ने टाॅट-10 में जगह बनाई है।

उम्मीदवार सीधे इस लिंक http://bsebmatric.org/ के माध्यम से भी बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के टॉपर लिस्ट चेक कर सकते हैं। इस साल कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 81.04% है। बता दें कि बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा की परीक्षा 15 फरवरी 2024 से 23 फरवरी 2024 तक बिहार के 38 जिलों के 1,585 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित कराई गई थी। इस परीक्षा में करीब 16 लाख विद्यार्थी उपस्थित थे। जिसमें 8,22,587 छात्र और 8,72,194 छात्र शामिल हैं।

बता दें कि बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाएं 2 पाली में आयोजित हुई थीं। पहले शिफ्ट 9:30 से 12:45 तक की और दोपहर 2 बजे शाम 5 बजकर 15 मिनट तक सेकेंड शिफ्ट में एग्जाम होता था। इस वर्ष बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट 31 मार्च को जारी किया है। वहीं, पिछले साल भी बिहार बोर्ड ने 31 मार्च 2023 को दसवीं का रिजल्ट घोषित किया था। जिसमें 81.04 फीसदी छात्र सफल हुए थे। साल 2023 में मोहम्मद रुम्मन अशरफ 489 अंक के साथ राज्य में टॉप किया था।

Avinash Roy

Recent Posts

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

2 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago

दुर्गापूजा और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, DM और SP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…

1 दिन ago