समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिला पुलिस कप्तान विनय तिवारी ने 14 थानों व ओपी में नये थानाध्यक्ष व ओपी प्रभारी की पोस्टिंग की है। एसपी ने जो फेरबदल किए है व जिनकों थानाध्यक्ष बनाया हैं उनमें ज्यादा युवा चेहरे दिखाई दे रहे हैं। इस बार युवाओं को थाना की कमान दी गई है। जिनमें महिला थानाध्यक्ष के अलावा घटहो ओपी में भी महिला थानाध्यक्ष के हाथों में कमान सौंपी गई है।
बता दें की पुलिस अधीक्षक के द्वारा इस डिजिटल युग में युवा अधिकारियों पर ज्यादा भरोसा जताया गया है। एसपी के अनुसार युवा अधिकारी सहजता के साथ आधुनिक पुलिसिंग उपकरणों और प्रौद्योगिकियों के उपयोग में सहायता करते हैं। वहीं युवा अधिकारियों में अक्सर उच्च ऊर्जा स्तर और शारीरिक फिटनेस होती है, जो पुलिस के काम की मांग भरी प्रकृति के लिए महत्वपूर्ण है। वहीं युवा समुदाय के सदस्यों के साथ अधिक आसानी से भी यह जुड़ते हैं, जिससे क्षेत्र में नए युग की पुलिस की सेवा को देने में आसानी होगी। इससे पहले भी पुलिस कप्तान विनय तिवारी द्वारा अन्य थानों में युवा थानाध्यक्षों की पोस्टिंग की जा चुकी है।
अंगारघाट थाना में संतोष यादव, घटहो ओपी में मंजुला मिश्रा, सिंघिया थाना में विशाल कुमार सिंह, ताजपुर थाना में शनि कुमार मौसम, मथुरापुर ओपी में मुकेश कुमार, कल्याणपुर थाना में डीआईयू के राजन कुमार-1, वैनी ओपी में शकील अहमद, मुसरीघरारी थाना में फैजुल अंसारी, मोहनपुर ओपी में अजीत त्रिवेदी, हलई ओपी में अशोक कुमार, विभूतिपुर थाना में आनन्द कश्यप, बिथान थाना में जवाहर लाल राम, पूसा थाना में राहुल कुमार, महिला थाना में पुतुल कुमारी को थानाध्यक्ष के रूप में प्रतिनियुक्ति किया गया है।
समस्तीपुर : जिले में 1 से 6 नवंबर तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय विद्यालय…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार के नेतृत्व में बुधवार को अनुमंडल कार्यालय में भूमि…
समस्तीपुर : जमीन की खरीद-बिक्री के नाम पर दो वर्ष पहले 15 लाख रुपये की…
समस्तीपुर : दीपावली को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी…
समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में बूढ़ी गंडक…