समस्तीपुर/विभूतिपुर [विनय भूषण] :- विभूतिपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित पंचायत समिति भवन के सभागार में सोमवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्रमोहन पासवान ने की। संचालन पूर्व जिला पार्षद कृष्णदेव प्रसाद सिंह ने किया। कार्यक्रम में निवर्तमान अंचलाधिकारी अशोक कुमार यादव को भावभीनी विदाई दी गई। साथ हीं नए अंचलाधिकारी रंधीर रमण का स्वागत किया गया।
संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि हर विदाई का क्षण दुखदायी होता है। आज पूर्व अंचलाधिकारी को विदा करने से एक सभी लोग दुखी हैं। स्थानांतरण एक सरकारी प्रक्रिया है। सभी ने सीओ द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। कहा कि विभूतिपुर की धरती से इन्हें पदोन्नति मिली है। वहीं नवपदस्थापित अंचलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि निवर्तमान अंचलाधिकारी द्वारा सेवा काल में किए गए साकारात्मक कार्यों को आम जनता के विश्वास पर आगे बढाने का प्रयास करुंगा।
सहकर्मियों, पंचायत प्रतिनिधियों, समाजसेवियों और आमजनों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करने का प्रयास होगा।स्थानांतरित ने कहा कि अगर निष्ठा एवं समर्पण हो तो सभी कार्य सहज हो जाते हैं। उन्होंने अतिक्रमण वाद, अंबेडकर विद्यालय सह छात्रावास, वासगीत पर्चा, कचरा प्रबंधन केन्द्र के लिए भूमि उपलब्ध करवाने आदि की चर्चा करते हुए कहा कि पदाधिकारी, कर्मी, आमलोगों का कार्य और दायित्व निर्वहन में मिला सहयोग कभी भुलाया नहीं जा सकता है।
विदाई समारोह को निवर्तमान प्रखंड प्रमुख रुपांजलि कुमारी, बीपीआरओ चंदन कुमार, प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत कुमार महतो, राजद प्रखंड अध्यक्ष रविन्द्र यादव, पंसस चांदनी देवी, पूर्व मुखिया अरुण कुमार राय, रामाशीष यादव, विनय भूषण, राम कुमार, मनोरंजन प्रसाद मिश्र, प्रधान सहायक संतोष कुमार राय, राजस्व कर्मचारी सह प्रभारी आरओ सुभाष चंद्र मिश्र, हरेराम राय, राधाकांत चौधरी आदि ने संबोधित किया। मौके पर अंचल अमीन जितेन्द्र कुमार, शेखर सुमन समेत प्रखंड व अंचल कर्मी, जनप्रतिनिधि आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सीओ अशोक कुमार यादव के पुत्र रचना का जन्मदिन भी केक काटकर मनाया गया।
बिहार सरकार ने NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को बड़ी राहत…
समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित +2 तिरहुत एकेडमी में डीएलएड (DElEd) फेस-टू-फेस सत्र 2024-26…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर 15 सूत्री मांगों…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) स्थानीय कमिटी, दलसिंहसराय के तत्वावधान में सरकार की…
समस्तीपुर : बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा 29 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली…
समस्तीपुर : व्यवसाय के नाम पर भारतीय स्टेट बैंक की काशीपुर शाखा से ऋण लेकर…