Samastipur

समस्तीपुर में ट्रैफिक कंट्रोल के लिए बनाया जा रहा है नया प्लान, एक्सीडेंटल जोन को किया जा रहा चिंहित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर शीघ्र ही ट्रैफिक कंट्रोल को लेकर नया प्लान बनाया जा रहा है। इसके तहत ट्रैफिक वाले मुख्य स्थानों के साथ ही एक्सीडेंटल जोन को चिंहित किया जा रहा है। ताकि सड़क जाम से लेकर सड़क हादसे की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। साथ ही यातायात नियमों को उल्लंघन करने वाले के विरुद्ध सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इसको लेकर ट्रैफिक पुलिस उपाधीक्षक आशीष राज के द्वारा विशेष प्लान बनाया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार मैट्रिक परीक्षा के बाद ट्रैफिक प्लान को लागू किया जाएगा। ताकि शहर में जाम की समस्या को समाप्त किया जा सके। पहले चरण में लोगों को जागरुकता किया जाएगा। इसमें यातायात नियमों के पालन को लेकर लोगों को जागरुक की जाएगी। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले के विरुद्ध कार्रवाई भी जारी रहेगी। जागरुकता अभियान के बाद सख्ती से निपटने की तैयारी की जा रही है। इसको लेकर ट्रैफिक कंट्रोल में उपलब्ध बल एवं आवश्यकता होने वाले बलों की समीक्षा की जाएगी।

शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में टीन ऐजर्स एवं युवाओं के द्वारा लहरिया कट व हाई स्पीड बाइक ड्राइव करने पर विशेष निगरानी की जाएगी। ऐसे लोगों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। ताकि लहरिया कट एवं हाई स्पीड बाइक ड्राइव पर अंकुश लगाया जा सके। विदित हो की शहर के काशीपुर, बीएड कॉलेज रोड, सोनबरसा चौक रोड, गंगापुर रोड, बाईपास रोड, रेलवे कॉलोनी सहित अन्य सड़कों पर लहरिया कट बाइक ड्राइव धड़ल्ले से हो रहा है।

नो इंट्री के समय निर्धारित क्षेत्रों में मालवाहन वाहन या अन्य वाहनों के घुसने पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। ताकि नो इंट्री के लिए निर्धारित समय एवं क्षेत्र में निर्धारित वाहन की ही इंट्री हो सके। वहीं वन वे प्लान को भी सख्ती से लागू किया जाएगा। ताकि लोग निर्धारित रुट से ही वाहनों की आवाजाही कर सकें। विद्युत हो कि नो एंट्री के बावजूद भी मुख्य सड़क के अलावा अन्य मार्ग में मालवाहक वाहनों की एंट्री होती है। जिसके कारण जाम की समस्या बनी रहती है।

ट्रैफिक डीएसपी आशीष राज के अनुसार फिलहाल उपलब्ध बलों की समीक्षा की जा रही है। साथ ही आंकड़ों के आधार पर एक्सीडेंटल जोन को चिंहित किया जाएगा। जहां सर्वाधिक घटनाएं हो रही है, वैसे क्षेत्रों को चिंहित किया जाएगा। साथ ही घटना का मुख्य कारणों को भी देखा जाएगा। फिर वहां विशेष इंतजाम किया जाएगा। ताकि सड़क हादसे पर अंकुश लगाया जाएगा। विद्युत कार्यालय होकर शहर के पटेल गोलंबर पर आए दिन एक्सीडेंट की घटनाएं होती है। इसके अलावा कल्याणपुर रोड, मुसरीघरारी, सातनपुर, रोसड़ा रोड व ताजपुर में अधिक घटनाएं होती है।

सड़क हादसा एवं ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर यातायात थानाध्यक्ष सुनील कांत को ट्रेनिंग में भेजने का निर्णय लिया गया है। मुख्यालय से मिले निर्देश के आधार पर यातायात थानाध्यक्ष को एक सप्ताह के विशेष ट्रेनिंग के लिए फरीदाबाद भेजा जा रहा है। जिसमें सड़क हादसे पर कंट्रोल करने के अलावे ट्रैफिक कंट्रोल की जानकारी दी जाएगी। जिसके बाद थानाध्यक्ष ट्रैफिक में शामिल अधिकारी व पुलिस कर्मी को जानकारी देंगे। फिर निर्देशों के अनुसार इसे लागू किया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

9 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

10 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

12 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

14 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

17 घंटे ago