Samastipur

इंस्टाग्राम पर प्यार… बीच सड़क तकरार; समस्तीपुर नगर थाना के बाहर गर्लफ्रेंड को कंधे पर उठाकर भागने लगा युवक

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर से अजीब प्रेम कहानी सामने आई है। यहां पर एक लड़की ने अपने प्रेमी के साथ जाने से इनकार किया तो लड़के ने उसे कंधे पर उठाकर भागने लगा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि पहले प्रेमी जोड़े के बीच समस्तीपुर नगर थाने के सामने किसी बात को लेकर बहस हुई। कुछ देर बात प्रेमी ने लड़की को कंधे पर उठाया और भागने लगा।

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच इंस्टाग्राम के जरिए बातचीत शुरू हुई थी। एक साल से दोनों एक दूसरे बात कर रहे थे। कुछ दिनों से लड़की ने बात करना बंद कर दिया। इसपर लड़का उससे मिलने समस्तीपुर पहुंचा और उसे मिलने के लिए बुलाया। थाने के सामने दोनों के बीच बहस हुई। इसी दौरान अचानक लड़के ने लड़की को कंधे पर उठाकर भागने की कोशिश की।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें साफ देखा जा सकता है कि एक युवक लड़की से बात कर रहा है। दोनों के बीच किसी बात को लकेर झगड़ा हो जाता है। युवती के साथ एक महिला और लड़की नजर आ रही है। इसी बीच युवक लड़की को उठाकर थाने की तरफ दौड़ पड़ता है। थाने पहुंचकर पुलिस को देखते ही लड़की को नीचे उतार देता है, और मौके से फरार हो जाता है। बताया जा रहा है कि युवक सेना में कार्यरत है और छुट्टी पर घर आया हुआ है।

इंस्टाग्राम पर हुआ था प्यार :

जानकारी के अनुसार, प्रेमिका सोनवर्षा मोहल्ले की रहने वाली है। उसे एक सैनिक से इंस्टाग्राम पर प्यार हो गया था। एक साल से दोनों एक दूसरे के संपर्क में थे। कई बार मिल भी चुके थे। कहा तो ये भी जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे से प्यार भी करते थे। हालांकि कुछ दिनों से लड़की ने लड़के से दूरी बना रही थी। रविवार को युवक समस्तीपुर आया और लड़की को मिलने के लिए बुलाया। लड़की की मां और बहन भी पीछे-पीछे आ गईं।

समस्तीपुर शहर के थानेश्वर मंदिर के पास दोनों मिले इस दौरान विवाद हो गया। लड़का ने लड़की को अपने साथ चलने को कहा लेकिन लड़की तैयार नहीं थी। लड़की की मां और बहन ने लड़के को खूब सुनाया, इसके बाद तीनों वहां से जाने लगी। इसी दौरान लड़के ने तीनों को घेर लिया और लड़की को कंधे पर उठाकर भागने लगा। बताया जा रहा है कि वहां मौजूद अन्य लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल इस मामले पर पुलिस कुछ भी बोलने से बच रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

जमुई छेड़खानी कांड के 2 आरोपियों का एनकाउंटर, गोली लगने से नंदन घायल; हरेराम का टूटा पैर

बिहार के जमुई जिले में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन…

5 घंटे ago

बिहार की 8 विधान परिषद सीटों का चुनाव कार्यक्रम जारी, 23 अक्टूबर को वोटिंग

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव का कार्यक्रम जारी हो…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : परीक्षा देने स्कूल पहुंची 11वीं की छात्रा 5 मिनट की छुट्टी लेकर हुई गायब

समस्तीपुर/पूसा : पीएमश्री किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मोरसंड की 11वीं की एक छात्रा सोमवार को…

8 घंटे ago

20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रहेगी रद्द, कुछ का परिचालन परिवर्तित मार्ग से

समस्तीपुर : नए राजेंद्र रेल पुल को मुख्य रेल नेटवर्क से जोड़ने एवं राजेंद्र पुल,…

9 घंटे ago

पीएम सूर्य घर योजना में लापरवाही पर समस्तीपुर जिला प्रशासन की सख्ती, बैंक व अभियंताओं पर कार्रवाई की रिपोर्ट

समस्तीपुर : पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लक्ष्य को समय पर पूरा करने…

10 घंटे ago