Samastipur

समस्तीपुर: तालाब में उपलाती मिली 13 वर्षीय किशोरी की लाश, बीते तीन दिनों से थी लापता

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/वारिसनगर :- वारिसनगर थाना अंतर्गत लखनपट्टी पंचायत के शादीपुर बथनाहा गांव स्थित तालाब में मंगलवार दोपहर एक किशोरी की लाश उपलाती हुई मिली। इसकी जानकारी मलते ही गांव के लोगों की पोखर के समीप भीड़ उमड़ गयी। उक्त किशोरी गांव के मनोज राय की 13 वर्षीय पुत्री आंचल कुमारी बतायी गयी है। वह तीन दिनों से घर से लापता थी। परिजन उसकी खोज में जुटे हुए थे।

मंगलवार को तालाब के पास से गांव के कुछ लोगों गुजर रहे थे। उसी दौरान लोगों की पोखर में उपला रही लाश पर नजर पड़ी। लोगों के शोर मचाने पर गांव के अन्य लोग पहुंचे। जिसके बाद किशोरीकी पहचान की गयी। किशोरी की पोखर से लाश मिलने की सूचना पर थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने घटनास्थल पर दारोगा कविता सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस को भेजा।

थानाध्यक्ष ने बताया कि तालाब से किशोरी का शव मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। इध, परिजनों ने बताया कि आंचल 17 फरवरी को घास गढ़ने के लिए घर से निकली थी। उसके बाद घर नहीं लौटी। दो दिनों तक काफी खोजबीन करने के बाद भी उसके नही मिलने पर 19 फरवरी की शाम वारिसनगर थाना में पिता मनोज राय ने पुत्री के लापता होने के संबंध मे सनहा दर्ज कराया था।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

4 घंटे ago

शिवाजीनगर के बरियाही घाट पुल के पास करेह नदी में तैरता दिखा अज्ञात युवक का शव, तेज बहाव में आंखों से ओझल; तलाश जारी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…

4 घंटे ago

सिंघिया में एक ही रात चार दुकानों में चोरी, गेट तोड़कर लाखों की संपत्ति समेट ले गए बदमाश

समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के युवक की संदिग्ध मौ’त, पहले पति पर हत्या का आरोप; दोस्त की पत्नी के साथ लिव-इन में रह रहा था मृतक

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…

5 घंटे ago

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

8 घंटे ago