Samastipur

समस्तीपुर के नवप्रोन्नत और ट्रेनी DSP को पीपिंग समारोह में SP ने बैच लगाकर किया सम्मानित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के दो नवप्रोन्नत और दो ट्रेनी डीएसपी को पिपिंग सेरेमनी में एसपी विनय तिवारी ने बैच लगाकर शुभकामनाएं देते हुए विदाई दी। पिपिंग सेरेमनी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित की गई थी। इस दौरान चारों डीएसपी को एसपी विनय तिवारी ने मिथिला परंपरा के अनुसार पाग, माला और शाॅल से सम्मानित भी किया।

मिथिला परंपरा के अनुसार सम्मानित करते पुलिस कप्तान

गौलतरब हो की लंबे इंतजार के बाद सूबे के 163 इंस्पेक्टरों को डीएसपी में प्रमोशन मिला है, जिसमें समस्तीपुर जिले के पटोरी थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा और साइबर अपर थानाध्यक्ष कृष्णा प्रसाद शामिल है। वहीं दूसरी ओर गृह विभाग द्वारा 30 डीएसपी रैंक के ट्रेनी अधिकारियों की भी पोस्टिंग की गई है जिसमें समस्तीपुर जिले के राघवेंद्र मणि त्रिपाठी जो दलसिंहसराय थानाध्यक्ष के रूप में रह चुके है उनको बक्सर में यातायात पुलिस उपाधीक्षक के रूप में भेजा गया है। वहीं स्वाति कृष्णा जो मुफस्सिल थाना में थानाध्यक्ष के रूप में रह चुकी है उनको आर्थिक अपराध इकाई पटना में पुलिस उपाधीक्षक के रूप में भेजा गया है। एसपी विनय तिवारी ने इस दोनों डीएसपी को भी बैच पहना सम्मानित किया। इसके बाद चारों डीएसपी को एसपी ने विदाई देते हुए विरमित कर दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

1 घंटा ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

12 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

13 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

13 घंटे ago