समस्तीपुर/सिंघिया :- समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के कुंडल दो पंचायत में राजघाट चौक से अपराधियो ने पिस्तौल के बल पर एक दुकानदार को अगवा करने के बाद पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। इस दौरान उसके बाल और मुंछ को भी आधा-आधा छिल दिया गया। इसके साथ ही दुकानदार की कार भी क्षतिग्रस्त कर दी। घटना सोमवार के शाम की बताई गई है। सुनसान जगह पर दुकानदार को अधमरा देख ग्रामीणों ने सिंघिया सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए दुकानदार को डीएमसीएच रेफर कर दिया। इस घटना से गांव में तनाव की स्थिति है।
जख्मी दुकानदार की पहचान कुंडल गांव के गुलशन सिंह के रूप में पहचान की गयी है। बताया गया है कि सोमवार की शाम गुलशन सिंह कुशेश्वरस्थान से राजघाट स्थित अपनी जनरल स्टोर की दुकान पर कार से जैसे ही पहुंचे घात लगाए चार बदमाशों ने पिस्तौल की नोक पर उन्हें उनकी ही गाड़ी में अगवा कर किसी सुनसान जगह पर गाछी में ले गए। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसकी खोजबीन में जुट गये।
बताया गया है कि खोज के क्रम में ही कुछ दूर जाने के बाद सुनसान जगह पर गुलशन को उन्होंने अधमरा अवस्था में पाया। जसके बाद ग्रामीणों की मदद से परिजन जख्मी को सिंघिया सीएचसी में भर्ती कराया जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया।
इस संबंध में सिंघिया थाना अध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ने बताया कि घायल दुकानदार अभी कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं थे। इलाज बाद उनका बयान लिया जाएगा। इसके साथ ही लिखित आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से छानबीन में जुटी हुई है। मामला आपसी विवाद से जुड़ा हुआ प्रतित हो रहा है।
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…
समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…
समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…
समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…
समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…
समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…