Samastipur

रोसड़ा में सीएसपी संचालक को जख्मी कर बदमाशों ने 80 हजार रुपये लूटे

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/रोसड़ा :- रोसड़ा थाना क्षेत्र के मर्रा आरा मिल के समीप बाइक सवार बदमाशों ने सीएसपी संचालक को जख्मी कर 80 हजार रुपये लूट लिए। घटना के बाद जख्मी सीएसपी संचालक को निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। पीड़ित सीएसपी संचालक थाना क्षेत्र के महुली निवासी राजेन्द्र पासवान के पुत्र पप्पू पासवान ने बताया कि वह अपने गांव में निजी बैंक का सीएसपी चलाता है।

सोमवार सुबह करीब नौ बजे नंद चौक स्थित केनरा बैंक एटीएम से 50 हजार रुपये व थाना रोड डगबर टोली स्थित एसबीआई एटीएम से 30 हजार रुपये की निकासी की। उसके बाद 80 हजार रुपये बैग में रखकर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान मब्बी चौक से आगे बढ़ते ही बाइक सवार बदमाशों ने पीछा करना शुरू कर दिया। मर्रा आरा मिल के समीप सुनसान जगह पाकर बदमाशों ने उसकी बाइक में साइड से टक्कर मार दी। इससे वह सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा।

पीड़ित जब तक कुछ समझ पाता, एक बदमाश ने उस पर पिस्तौल तान दी और रुपये वाला बैग लेकर फरार हो गया। बाइक सवार दोनों बदमाश महुली की तरफ फरार हो गए। पीड़ित के शोर मचाने पर राहगीरों ने बदमाशों का पीछा किया पर पिस्तौल देख लोग पीछे हट गए। पीड़ित ने बताया कि घटना के बाद उसने इसकी जानकारी मोबाइल से अपने परिजन को दी।

सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। पीड़ित युवक का दाहिना पैर फ्रैक्चर हो गया है । बाइक से गिरने पर शरीर के कई हिस्सों में चोट है। सूचना पर इंस्पेक्टर मुकेश मंडल दलबल के साथ बदमाशों के भागने की दिशा में छापेमारी की पर तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। नगर इंस्पेक्टर ने घटना के दूसरे दिन मंगलवार को शहर के चौक-चौराहों व घटनास्थल की तरफ जाने वाले रास्ते में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला।

सूत्रों की मानें तो फुटेज में संदिग्ध नजर आया है, जो शहर से ही पीड़ित व्यक्ति का पीछा करता हुआ प्रतीत हो रहा है। इस संबंध में इंस्पेक्टर मुकेश कुमार मंडल ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। पीड़ित के बताए गए हुलिया के आधार पर बदमाशों की पहचान की कोशिश की जा रही है। शीघ्र ही बदमाशों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

3 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

17 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

17 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

17 घंटे ago