समस्तीपुर :- मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर रोड में बुधवार की देर शाम हथियार से लैश बदमाशों ने रिलायंस ज्वेलरी शोरुम में घुसकर करीब दो करोड़ के स्वर्णाभूषण और लाखों रुपये नकद की डकैती कर ली। करीब छहसे आठ की संख्या में बदमाश हथियार लेकर शोरूम के अंदर घुसे और कर्मियों को बंधक बना लिया। इसके बाद काउंटर से सभी स्वर्णाभूषण और नकद लेकर भाग निकले। लोगों को इस बात जानकारी तब हुई, जब बैंक कर्मियों ने इसकी सूचना सार्वजनिक की।
सूचना पर दलबल के साथ पहुंचे मुख्यालय डीएसपी अमित कुमार और एससपी संजय पाण्डेय ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं बदमाशों की पहचान और धरपकड़ के लिए पुलिस सक्रिय हो गयी है। जानकारी के अनुसार हर दिन के तरह बुधवार शाम साढे सात बजे रिलायंस शोरूम के कर्मी शोरूम बंद करने की तैयारी में थे। सभी महिला कर्मी शोरूम से निकल गई थी। जबकि, शोरूम के प्रबंधन दिलीप कुमार आघा दर्जन कर्मियों के साथ शोरूम के अंदर जरूरी काम निपटा रहे थे।
शोरूम का आघा शटर बाहर से बंद था। इस दौरान 7 बजकर 45 मिनट में दो हथियारबंद बदमाश शोरूम के अंदर घुस गए और पिस्टल की नोंक पर कर्मियों को बंधक बना लिया। पीछे से चार पांच की संख्या में और बदमाश शोरूम के अंदर घुस गए। सभी बदमाशों ने कर्मियों को हथियार का भय दिखाकर काउंटर से सभी स्वर्णाभूषण और नकद लूट लिया।
करीब बीस मिनट के अंतराल में बदमाशों ने वारदात को अंजाम देकर लूटे गए स्वर्णाभूषण और नकद लेकर भाग निकले। घटनास्थल के आसपास के लोगों को बाद में घटना की जानकारी हुई, जब घटना के बाद कर्मियों ने शोरूम से बाहर निकल कर आसपास के लोग और पुलिस को बताया।
लूटपाट की घटना के बाद एएसपी संजय पाण्डेय ने बताया कि अनुमान है कि बदमाशों ने शोरूम से करीब डेढ करोड रूपये के आभूषण और नकद लूट लिया। लूटे गए स्वर्णाभूषण की संख्या व कीमत और काउंटर से लूटे गए नकद का मिलान कराया जा रहा है। घटनास्थल पर सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों की गतिविघि सामने आई है। पुलिस द्वारा इलाके में घेराबंदी कर सघन जांच की जा रही है। जल्द ही बदमाशों की पहचान कर ली जाएगी।
लूटपाट की घटना के बाद ज्वेलरी शोरूम पर कई थानों की पुलिस पहुंची। एएसपी संजय कुमार पाण्डेय, मुख्यालय डीएसपी अमित कुमार समेत कई थानों के थानाध्यक्ष पहुंचे। रात भर जिले के विभिन्न जगहों पर पुलिस ने छापेमारी की। हालांकि समस्तीपुर पुलिस को अब तक कोई बड़ी सफलता हाथ नहीं लग सकी है।
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : पूर्व मध्य रेलवे सोनपुर प्रबंधन ने मंगलवार को विद्यापतिधाम स्टेशन चौक से स्मारक…
समस्तीपुर : गाड़ी संख्या 19166 दरभंगा-आनंद विहार एक्सप्रेस में दरभंगा से समस्तीपुर के बीच टिकट…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है।…
समस्तीपुर : शहर की बढ़ती यातायात समस्या और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान हो…
बिहार विधानसभा में आरक्षण सीमा को बढ़ाकर 85 फीसदी करने की मांग को लेकर तेजस्वी…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात सिने कारोबारी अंटू ईस्सर…