Samastipur

पीएम मोदी ने समस्तीपुर जिले में सौगात के रूप में रेलवे के आधा दर्जन से अधिक परियोजनाओं का किया शिलान्यास

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को समस्तीपुर जिले में सौगात के रूप में रेलवे की आधा दर्जन से अधिक परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस क्रम में अमृत भारत योजना के तहत शाहपुर पटोरी स्टेशन के उन्नयन कार्य का, दलसिंहसराय में आरओबी निर्माण कार्य का तथा रोसड़ा, विभूतिपुर और उजियारपुर में अंडर पास के निर्माण की प्रधानमंत्री ने आधारशिला रखी। इसके लिए सभी जगहों पर कार्यक्रम की भव्य तैयारी की गयी थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत योजना के तहत चयनित शाहपुर पटोरी रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों को पंख लगा कर गति प्रदान की। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सोमवार को शाहपुर पटोरी रेलवे स्टेशन के लिए आवंटित 7.16 करोड रुपए से होने वाले निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। शाहपुर पटोरी रेलवे स्टेशन पर आयोजित समारोह का मोहिउद्दीननगर के विधायक राजेश कुमार सिंह एवं मोरवा के विधायक रणविजय साहू ने उद्घाटन किया।

उद्घाटन समारोह में नगर परिषद की अध्यक्ष प्रियंका सुमन, मुखिया नविता कुमारी, रेल अधिकारी सीनियर डीएफएम अमित कुमार, सीनियर डीईएन -1 कृष्ण मोहन प्रसाद, एडीईएन केडी प्रसाद, डीसीआई धनंजय कुमार आदि मौजूद थे। समारोह में मोहिउद्दीननगर के विधायक राजेश कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा देश में विश्वस्तरीय कार्य किया जा रहे हैं।

मोरवा विधायक रणविजय साहू ने कहा कि रेलवे के विकास में केंद्र सरकार काफी सक्रियता से कार्य कर रही है। समारोह में संत मेरिस पब्लिक स्कूल, एवरग्रीन एकेडमी एवं डिस्कवरी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। उजियारपुर प्रखंड के अंगार पंचायत के डिहुली व बिरनामा स्थित रेल गुमटी पर अंडर पास निर्माण का पीएम नरेंद्र मोदी ने शिलान्यास किया।

भाजपा के जिला मंत्री रामाकांत राय, वीरेंद्र यादव, प्रदीप साह शिवे, जिला परिषद सदस्य सह मंडल अध्यक्ष अमृत चौधरी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रविरंजन पांडेय, मंडल प्रभारी सुजय पांडेय, मुखिया प्रतिनिधि कृष्णा कुमार शर्मा, गब्बर यादव, मुकेश मिश्रा आदि मौजूद थे। विभूतिपुर प्रखंड के महथी गुमटी पर अंडर पास का पीएम ने शिलान्यास किया। यह गुमटी सिंघियाघाट-रोसड़ा स्टेशन के मध्य है। मौके पर जिला पार्षद अमन पाराशर, मुखिया भोलाशंकर दास एवं सरपंच हरेराम दास ने अंडरपास गोमती का शिलान्यास का पर्दा हटाया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

1 घंटा ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

8 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

11 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

12 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

12 घंटे ago