समस्तीपुर :- समस्तीपुर मंडल में शुक्रवार को 68वां रेल सेवा पुरस्कार 2023 समारोह का आयोजन अधिकारी क्लब-ललित कला केंद्र में किया गया। इस दौरान मंडल के कर्मियों द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने के लिए क्षेत्रीय स्तर पर प्राप्त 09 शील्ड प्रदर्शित किये गये। मंडल रेल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव द्वारा वर्ष 2022-23 के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले 108 रेल कर्मियों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर माननीय मंडल रेल प्रबंधक महोदय ने अपने संबोधन में मंडल के समस्त कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उन कर्मचारियों को जिन्हें इस अवसर पर पुरस्कार प्रदान नहीं किया गया, उन्हें और मेहनत से कार्य करने का आह्वान किया ताकि अगले वर्ष उन्हें पुरस्कृत किया जा सके।
इस अवसर पर मंडल कला समिति द्वारा एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम की व्यवस्था व संचालन वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजीव रंजन के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक-।। के अतिरिक्त मंडल के विभिन्न विभागों के शाखाधिकारी एवं अन्य अधिकारी, रेल कर्मचारी व उनके परिवार के सदस्य तथा यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
बिहार विधान परिषद में बहाल 10 निम्नवर्गीय लिपिक एवं 33 डाटा इंट्री ऑपरेटरों के दक्षता(स्किल…
Bihar DEO-DPO Transfer: बिहार में शिक्षा विभाग की कमान संभालने के बाद अपर मुख्य सचिव…
समस्तीपुर : ट्रेनों को बिना उचित कारण चेन पुलिंग कर बीच रास्ते में रोकने वालों…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर लूट…
समस्तीपुर : शहर की लाइफ-लाइन ओवरब्रिज (ROB) पर स्ट्रीट लाइट लगाने की कवायद तेज हो…
बिहार के शिक्षा विभाग में वेतन भुगतान से जुड़ी अनियमितता को लेकर सभी जिलों के…