समस्तीपुर :- डाॅ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा से जुड़ा ईख अनुसंधान संस्थान, पूसा को किसान मेले में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। कृषि विज्ञान केन्द्र, पिपराकोठी में आत्मनिर्भर कृषि सह बागवानी विस्तार एवं पशुधन कल्याण मेला-2024 विषय पर आयोजित तीन दिवसीय मेला के दौरान सोमवार को गन्ना के उत्पादो के बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
पुरस्कार समारोह के दौरान डाॅ. आरके झा ने गन्ना वैज्ञानिक डाॅ.बलवंत कुमार एवं डाॅ. सीके झा ने संस्थान की ओर से पुरस्कार ग्रहण किया। डाॅ. बलवंत ने बताया कि प्रदर्शनी में गन्ना के नवीनतम किस्मों पर शोध, अन्तवर्ती खेती के विस्तार, गुड़ प्रसंस्करण कर मूल्यवर्धक सामाग्री का निर्माण और गन्ना फसल से जुड़े नई तकनीक व व्यवसाय से जुड़ा प्रदर्श लगाया गया था। टीम में डॉ. एसएन. सिंह, डॉ.अजित कुमार, सुनीता मीणा, बनमारी सिंह मुंडा, अर्जुन राय, सुशील राय आदि भी शामिल थे।
बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…
राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…
तस्वीर : फाईल (माही-मनीषा) समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गरूआरा चौर स्थित एक विवाह…
समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…
समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…