समस्तीपुर :- समस्तीपुर में सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में एक लड़का बेरहमी से एक किशोर के साथ बेल्ट से मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि नाबालिग किशोर को वह बुरी तरह पीट रहा हैं।
जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो समस्तीपुर प्रखंड कार्यालय जितवारपुर के पीछे का है। वीडियो में मार रहा लड़का जितवारपुर चौथ के सीता राम राय का पुत्र अमन कुमार बताया गया है। वहीं मार खा रहा लड़का भी जितवारपुर चौथ के ही महेश पासवान का पुत्र है। घटना 13 फरवरी की बताई गई है। मारपीट का यह सारा घटनाक्रम मोबाईल में रिकार्ड कर इसे अमन कुमार ने इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया है।
बहरहाल अमन के इंस्टाग्राम आइडी को जब समस्तीपुर टाउन मीडिया की टीम ने चेक किया तो उस आइडी पर पहले से भी आधा दर्जन वीडियो अन्य लड़को के साथ बेरहमी से मारपीट करने और लड़को को पकड़कर उठक-बैठक कराने का वीडियो अपलोड है। उस आईडी पर अधिकतर मारपीट का वीडियो प्रखंड कार्यालय के पीछे का ही दिखाई दे रहा है।
स्थानीय लोगों का बताना है की प्रखंड कार्यालय के पीछे कुछ असामाजिक तत्वों का अड्डा है जो वहां हमेशा नशापान करते हैं व किसी-किसी को पकड़कर यहां लाकर उसके साथ मारपीट भी करते हैं। इसको लेकर पीड़ित नाबालिग की मां ने एससी/एसटी थाने में लिखित रूप से शिकायत दर्ज की है। बहरहाल समस्तीपुर पुलिस क्या कुछ कारवाई करती है यह देखने वाली बात होगी।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…
समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…
बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…