Samastipur

समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड के कर्पूरीग्राम स्टेशन पर मिथिला एक्सप्रेस और बाघ एक्सप्रेस का शीघ्र होगा ठहराव

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर रेलखंड पर यात्रा करने वाले दैनिक यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे बोर्ड ने मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर रेलखंड के कर्पूरीग्राम स्टेशन पर मिथिला एक्सप्रेस और बाघ एक्सप्रेस का ठहराव दिया है। हालांकि, कब से ठहराव होगा। इसकी अधिसूचना जल्द जारी होगी। ठहराव से संबंधित निर्देश का रेलवे बोर्ड के संयुक्त निदेशक कोचिंग विवेक कुमार सिन्हा ने जारी किया है। विदित हो कि, 13021-22 मिथिला एक्सप्रेस (हावड़ा-रक्सौल-हावड़ा) और 13019-20 बाघ एक्सप्रेस (हावड़ा-काठगोदाम-हावड़ा) एक्सप्रेस कोरोना काल से पहले कर्पूरीग्राम रेलवे स्टेशन पर रूकती थी।

लेकिन, इसके बाद इन दोनों ट्रेनों का स्टॉपेज हटा दिया गया। जिससे स्थानीय कर्पूरीग्राम के आसपास गांव के लोगों को परेशानी होने लगी। इसके बाद लोगों ने रेलवे बोर्ड, रेलमंत्री तक को अपनी समस्या से अवगत कराया है। रेलवे के साथ बैठक में कई जनप्रतिनिधियों ने भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। दोनों ट्रेनों के ठहराव से दैनिक यात्रियों को काफी सहूलियत होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

ईख अनुसंधान संस्थान पूसा के छह प्रभेद को मिली राष्ट्रीय पहचान, अब बिहार के अलावा अन्य राज्यो में भी होगी व्यवसायिक खेती प्रजनक

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय से जुड़े ईख अनुसंधान संस्थान, पूसा के…

5 मिनट ago

समस्तीपुर जिले में न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच बने रहने का अनुमान

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिले में 18 फरवरी तक आसमान में हल्के…

31 मिनट ago

NDRF की टीम ने RSB इंटर विद्यालय में सिखाए आपदा प्रबंधन के गुर, मॉक ड्रिल से दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय में एनडीआरएफ (NDRF) की टीम ने आम लोगोंं…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में रिसेप्शन पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग मामले में दुल्हा समेत चार युवकों पर FIR, जानें क्यों पूछताछ के लिये पहुंची उतराखंड पुलिस !

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दादपुर स्थित एक विवाह भवन में रिसेप्शन पार्टी के…

10 घंटे ago

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

21 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

22 घंटे ago