Samastipur

समस्तीपुर: दाह संस्कार में शामिल होने आया युवक डूबा, स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोज जारी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/मोहनपुर :- समस्तीपुर जिले के मोहनपुर ओपी अंतर्गत सरारी गंगा घाट पर दाह संस्कार में शामिल होने आया एक युवक स्नान के दौरान गंगा में डूबने के बाद लापता हो गया। स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी खोज की जा रही है। युवक की पहचान वैशाली जिले के जंदाहा थाना क्षेत्र के डीह बुचौली निवासी मुंशीलाल राय के 23 वर्षीय पुत्र उदय कुमार राय के रूप में की गई है।

बताया जाता है कि वह अपने ग्रमीण गोविन्द राय की मां के निधन के बाद दाह संस्कार में शामिल होने गंगा के सरारी घाट आया था। शव दाह करने के बाद स्नान करने के क्रम में वह डूब गया। इससे दसह संस्कार में आये लोगों में अफरा-तफरी मच गयी। लोगों ने पहले अपने स्तर से खोजा। नहीं मिलने पर स्थानीय गोताखोरों की मदद ली। लेकिन बुधवार शाम तक उसका पता नहीं चल पाया था। स्थानीय लोगों ने बताया बीते 6 माह में 10 से अधिक लोग सरारी घाट पर डूबने के कारण लापता हो चुके हैं। हालांकि सीओ के आदेशानुसार उक्त घाट को प्रतिबंधित घोषित कर एक बोर्ड लगाया गया था। बावजूद इसके लोग वहां दाह-संस्कार के लिए आते रहते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

40 मिनट ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

5 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

13 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

14 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

14 घंटे ago