समस्तीपुर: राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शहर के पटेल मैदान में मंगलवार को समाज कल्याण विभाग बिहार सरकार व महिला एवं बाल विकास निगम और जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त तत्वाधान में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत समस्तीपुर नगर क्षेत्र अंतर्गत महादलित टोलो की बालिकाओं के बीच कबड्डी, खो-खो एवं एथलेटिक्स दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस अलका आम्रपाली व जिला परियोजना प्रबंधक महिला एवं बाल विकास निगम सह जिला डीएसओ आकाश के द्वारा संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। इस दौरान उन्होंने बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि इसी महीने 28 एवं 29 फरवरी को समस्तीपुर जिले के सभी 20 प्रखंडों में महादलीत टोले की बच्चियों के बीच खेल प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाना है। जिसकी प्रारंभिक शुरुआत राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर पटेल मैदान से की जा रही है।
इससे पूर्व सभी प्रतिभागियों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत शपथ दिलाया गया इसके बाद प्रतियोगिता का विधिवत शुरुआत हुआ। प्रतियोगिता को लेकर जिला खेल पदाधिकारी ने बताया कि एथलेटिक्स एवं दलिय स्पर्धा में समस्तीपुर नगर प्रक्षेत्र के महादलित टोलो की 45 बालिकाओं ने भाग लिया।
जिसमें एथलेटिक्स के 100 मीटर फर्राटा दौड़ में यूएमएस लगुनियां रघुकंट की अंशु कुमारी, जितवारपुर की धनवंती कुमारी व बेझा डीह कि प्रीति कुमारी क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही। 200 मीटर दौड़ में बेझा डीह कि प्रीति कुमारी ने प्रथम, कृष्ण उच्च विद्यालय जितवारपुर की धनवंती कुमारी ने द्वितीय एंव इसी विद्यालय की आंचल कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं 400 मीटर दौड़ में जितवारपुर की अमृता कुमारी, लगूनिया की अंशु कुमारी एवं केशोनिजामत की शालू कुमारी क्रमशः पहले, दूसरे, व तीसरे स्थान पर रही. इसी तरह दलीय स्पर्धा में दो खेल कबड्डी एवं खो-खो का आयोजन हुआ। जिसमें आयोजन के द्वारा सभी 45 खिलाड़ियों को टीम ब्लू एवं टीम येलो कि श्रेणी में विभाजित किया गया।
तत्पश्चात प्रतियोगिता संपन्न हुई जिसमें कबड्डी में टीम येलो ने टीम ब्लू को 25 16 से एवं खो-खो में टीम ब्लू ने टीम येलो को 3-2 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। मौके पर आयोजित पुरस्कार कितने समझ में डीएसओ आकाश ने सभी विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल व प्रमाण पत्र से सम्मानित किया। अवसर पर जिला खेल सहायक वरुण कुमार सिंह, खेलो इंडिया की प्रशिक्षक रिचा राज सिंह, अंशु सिन्हा, श्रेयस, सुफैद आलम, ऋषि कुमार, ब्रजेश कुमार झा, सुधाकर कुमार सिन्हा आदि मौजूद थे।
समस्तीपुर : खगड़िया-समस्तीपुर रेलखंड से दिल्ली जाने वाली न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12523/24) का…
समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने…
बिहार के चर्चित दुलारचंद यादव हत्याकांड में मोकामा से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत…
समस्तीपुर : जिले में प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा…
समस्तीपुर : बनारस के काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चिकित्साविज्ञान संस्थान (आईएमएस) में सर्जरी विभाग की…
समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…