Samastipur

समस्तीपुर में डीजे पर डांस करने को लेकर बच्चों के बीच हुआ विवाद, चौकिदार के 10 वर्षीय पोते की मौत के बाद जमकर बवाल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले में डीजे पर डांस करने को लेकर बच्चों में भारी विवाद हो गया। लड़ाई इतनी बढ़ गई कि बच्चे आपस में मारपीट करने लगे। इस दौरान ईंट लगने से 10 साल के एक बच्चे की मौत हो गई। मामला मथुरापुर थाना इलाके के शेखोपुर बेगमपुर का है। आक्रोशित लोगों ने समस्तीपुर-खानपुर रोड मंगलवार को जाम कर दिया। बाद में वरिय पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद सड़क जाम समाप्त कराया गया।

मृतक बच्चे की पहचान बेगमपुर गांव निवासी पिंटू पासवान के 10 वर्षीय पुत्र विकास कुमार के रूप में की गई है। मृतक के दादा सूरज पासवान चौकीदार हैं। मिली जानकारी के अनुसार, बेगमपुर गांव में एक शादी थी, जिसमें डीजे पर कुछ लड़के डांस कर रहे थे। उसी दौरान पसंदीदा गाने पर डांस करने को लेकर उनमें विवाद छिड़ गया। बहस करने के बाद किशोर एक-दूसरे को मारने पीटने लगे।

बताया गया कि उसी बीच एक लड़के ने ईंट चला दी। सिर पर ईंट लगने से विकास गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजन उसे आनन-फानन में डॉक्टर के पास ले गए। जहां इलाज के दौरान विकास की मंगलवार को मौत हो गई। अस्पताल से शव गांव में आने के बाद आक्रोशित लोगों ने सारी में सड़क जाम कर आवागमन ठप कर दिया। इससे वाहन चालकों को मुसीबत का सामना करना पड़ा।

जाम की खबर मिलने पर मथुरापुर थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें समझा बुझाकर जाम हटवाया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि मामले में समुचित कार्रवाई की जाएगी। मृत किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इधर, विकास की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में एडोलेसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में 96,875 परिवारों को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, महिलाओं के खातों में पहुंचे 96 करोड़ 87 लाख रुपये

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने…

4 घंटे ago

अपहरण मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर काॅलेज के पास से एक लड़की…

5 घंटे ago

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

10 घंटे ago