Samastipur

समस्तीपुर के खानपुर में कलशयात्रा के साथ ‘श्री विष्णुपद मंदिर’ में प्राण-प्रतिष्ठा यज्ञ शुरू, आज अष्टयाम महायज्ञ

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/खानपुर :- समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड की पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत में बाबा हरिहरनाथ अंकुरी महादेव मंदिर परिसर हरिहरपुर खेढी धाम में बनकर तैयार हो चुके श्री विष्णुपद मंदिर में श्री लक्ष्मीनारायण भगवान में भगवान की प्रतिमा स्थापित किया जाएगा। इसको लेकर मंगलवार को बाबा हरिहरनाथ अंकुरी महादेव मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई।

भोरे जयराम में बूढ़ी गंडक के घाट पर पहुंचने के बाद कलश में जल भरा गया। उसके बाद कलश यात्रा भोरे जयराम, भवानीपुर, खाजेपुर दाखिली होते हुए हरिहरपुर खेढ़ी स्थित मंदिर परिसर लौटी। कलश यात्रा में 101 कलश यात्री के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल थे। आज 21 फरवरी को अष्टयाम महायज्ञ होगा। वहीं 22 फरवरी को प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ की समाप्ति होगी। मंदिर बनवाने वाले यजमान पंडित रामानंद के नेतृत्व में सभी कार्यक्रम हो रहा है। पूर्व मुखिया बालेश्वर राय, पवन कुमार झा, दयानंद झा, खानपुर दक्षिणी मंडल भाजपा प्रवक्ता यशवंत कुमार चौधरी बादशाह, चंद्रभूषण चौधरी, रौशन, हरेराम चौधरी आदि यज्ञ को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

9 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

10 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

10 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

15 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

22 घंटे ago