Samastipur

खानपुर में बनकर तैयार हुआ माता सरस्वती का मंदिर, 14 फरवरी को मंदिर में मां सरस्वती प्राण प्रतिष्ठा के साथ होगी विराजमान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/खानपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड क्षेत्र के सिरोपट्टी गांव स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल परिसर में संस्थापक राम देव सिंह के द्वारा भव्य सरस्वती मंदिर का निर्माण किया। नववनिर्मित मंदिर में 14 फरवरी 2024 को मां शारदे की प्रतिमा का स्थाई रूप से स्थापित के लिए राज्य स्थान के कारीगर द्वारा संगमरमर की पत्थर से निर्मित प्रतिमा लाया गया है।

प्राण प्रतिष्ठा के लिए बनारस के विद्वान 11 पंडितो मंत्रो उच्चारण द्वार प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानीय विधायक अशोक कुमार मुन्ना, सांसद प्रिंस राज, एमएलसी डॉ. तरुण कुमार के द्वारा होना है। प्रतिमा का स्थाई रूप स्थापित करने के संबंध में जानकारी देते हुए विधालय के संस्थापक राम देव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की वर्ष 1974 में मेरे पिता जी के द्वारा इसी स्थान पर मां सरस्वती की पूजा की गई थी। इसके बाद हम लोगों ने कभी पूजा नही की।

इस बीच हमने इस भूमि पर कई प्रकार का उद्योग लगाया लेकिन सफलता नहीं मिली। वर्ष 2016 में क्षेत्र के बच्चों को जीवन में शिक्षा रूपी रौशनी देने की प्रेरणा मन जागृति हुई। शिक्षा को आगे दिल्ली पब्लिक स्कूल सिरोपट्टी में विधालय की स्थापना की। मां शारदे की असीम बच्चों पर सदा बनी रहे। इसी उद्देश्य से वर्ष 2018 विधालय परिसर के बाहरी भाग में उसी स्थान पर मंदिर निर्माण की नींव रखी। जिस स्थान पर मेरे स्मृति शेष पिता खखनू सिंह के द्वारा वर्ष 1974 में मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई थी। वर्ष 2024 में भव्य मंदिर निर्माण कार्य पूरा हुआ।

निर्माण कार्य पूरा होने के उपरांत 14 फरवरी 2024 को मां सरस्वती की प्रतिमा का स्थाई रूप से विराजमान कर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 12 फरवरी 2019 की मंदिर निर्माण को लेकर नीव रखी गई थी। इसके बाद मंदिर निर्माण कार्य शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि माँ सरस्वती का पहला मंदिर है। 14 फरवरी के बाद नियमित रूप से यहां मां के पूजा अर्चना सुबह शाम किया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

NEET प्रदर्शनकारियों पर बड़ा फैसला, दर्ज FIR वापस लेगी बिहार सरकार; भविष्य में भी नहीं होगी कोई कार्रवाई

बिहार सरकार ने NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को बड़ी राहत…

38 मिनट ago

DElEd की परीक्षा में चोरी करते पकड़े गए तीन परीक्षार्थी हुए निष्कासित, केंद्राधीक्षक ने नगर थाने को सौंपा

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित +2 तिरहुत एकेडमी में डीएलएड (DElEd) फेस-टू-फेस सत्र 2024-26…

8 घंटे ago

15 सूत्री मांगों को लेकर आरबी कॉलेज दलसिंहसराय के शिक्षकेतर कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर 15 सूत्री मांगों…

8 घंटे ago

सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ माकपा का आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) स्थानीय कमिटी, दलसिंहसराय के तत्वावधान में सरकार की…

9 घंटे ago

29 जुलाई को आयोजित होगी अधिनायक अनुदेशक परीक्षा, 6 हजार 576 अभ्यर्थी होंगे शामिल; DM-SP ने तैयारियों की समीक्षा की

समस्तीपुर : बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा 29 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली…

9 घंटे ago

बैंक ऋण में धोखाधड़ी का आरोपित मुसापुर से गिरफ्तार, व्यवसाय के नाम पर लिया था 19.28 लाख का लोन

समस्तीपुर : व्यवसाय के नाम पर भारतीय स्टेट बैंक की काशीपुर शाखा से ऋण लेकर…

9 घंटे ago