Samastipur

समस्तीपुर जिले के सभी 6 ओपी (आउट पोस्ट) थाने में हुए अपग्रेड, गृह विभाग ने जारी किया नोटिफिकेशन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के सभी छह ओपी (आउट पोस्ट) थाने में अपग्रेड (उन्नत) कर दिये गये हैं। इनमें हलई, शिवाजीनगर, मोहनपुर, वैनी, मथुरापुर व घटहो ओपी शामिल हैं। इसको लेकर बिहार सरकार के गृह विभाग द्वारा नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है।

बता दें की अपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण पाने, विधि व्यवस्था के संधारण एवं सुरक्षा हेतु सूबे के 176 ओपी को थाना के रूप में उत्क्रमित करने की स्वीकृति दी गई है। वर्तमान में सभी ओपी अपने पैतृक थाना के अंतर्गत कार्य करती है। जिसके कारण ओपी स्थाई एवं स्वतंत्र रूप से कार्य करने में असमर्थ होती हैं।

ओपी की प्राथमिक उनके पैतृक थाना में दर्ज होती है। ओपी क्षेत्र में विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने पर पैतृक थाना से दूरी होने के कारण उसे क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल को पहुंचने में काफी समय लग जाता है। जिसके कारण अपराधियों पर अंकुश रखने एवं अपराध नियंत्रण में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। अपराधियों एवं अपराध पर नियंत्रण, विधि व्यवस्था के संधारण एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से ओपी को स्थाई एवं स्वतंत्र रूप से कार्य करने के लिए थाना के रूप में अपग्रेड किया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में फैमिली प्लानिंग मेला का सिविल सर्जन ने किया शुभारंभ, परिवार नियोजन को लेकर लोगों को किया गया जागरूक

समस्तीपुर : जिला स्वास्थ्य समिति एवं सदर अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को सदर…

2 घंटे ago

डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में प्लेसमेंट का नया रिकॉर्ड, 16 छात्रों का सुधा फेडरेशन में चयन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा एक बार फिर छात्रों के प्लेसमेंट…

3 घंटे ago

बिहार: बिना गैस दिए ही भेज दिया डिलीवरी सक्सेसफुल का मैसेज, डिलीवरी बॉय पर हुई FIR

पटना के दीघा इलाके में रहने वाले एक उपभोक्ता ने शिकायत की कि उन्होंने इन्द्रपुरी…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में 1.53 लाख लोगों की बंद हो सकती है पेंशन, विभाग ने दी चेतावनी; जल्दी करें ये काम

समस्तीपुर : पेंशन योजना के लाभुकों को जल्द से जल्द अपना जीवन प्रमाणीकरण सत्यापन करना…

5 घंटे ago

UGC गाइडलाइंस पर सुप्रीम कोर्ट की रोक के खिलाफ 18 मार्च को पटना में महाजुटान व राजभवन मार्च का आह्वान

समस्तीपुर : शहर के बी.आर.बी. कॉलेज परिसर में समता आंदोलन के तहत आइसा, आरवाईए, भीम…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : KYC अनिवार्यता व नए नियमों से गैस उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी, गैस किल्लत की अफवाह के बीच नए नियम बने मुसीबत

समस्तीपुर : रसोई गैस को लेकर इन दिनों उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ती जा रही है।…

7 घंटे ago