Samastipur

इंटर परीक्षा के पहले ही दिन GKPD काॅलेज कर्पूरीग्राम के केंद्राधीक्षक पर गिरी गाज, DEO ने हटाया

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- बिहार बोर्ड इंटर की वार्षिक परीक्षा आज एक फरवरी से शुरू हो गई है। यह परीक्षा 12 फरवरी तक होगी। इस दौरान सदाचार मुख्य परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन एक्टिव मोड पर है। जिला शिक्षा पदाधिकारी के निरीक्षण के क्रम में जीकेपीडी कॉलेज कर्पुरीग्राम परीक्षा केंद्र की स्थिति संतोषजनक नहीं पाए जाने के कारण वहां के केंद्राधीक्षक संजीव कुमार जो रामाज्ञा उच्च विद्यालय चैता के प्रभारी प्रधानाध्यापक है उनको केंद्राधीक्षक के कार्य से मुक्त कर दिया गया।

जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय के अनुसार उनके स्थान पर उच्च विद्यालय चैत के ही शिक्षक सूरज कुमार को केंद्राधीक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने इसको लेकर आदेश भी जारी कर दिया है। उन्होंने उच्च विद्यालय चैता के ही शिक्षक सूरज कुमार को निर्देश दिया है कि अभिलंब केंद्र पर पहुंचकर अपना योगदान करें और सफलतापूर्वक परीक्षा का आयोजन करना सुनिश्चित करें। वहीं पूर्व केंद्राधीक्षक संजीव कुमार को उन्होंने निर्देश दिया है की परीक्षा संबंधी सभी सामग्री नए केंद्राधीक्षक सूरज कुमार को उपलब्ध करा दें।

कदाचार के आरोप में दो छात्र निष्कासित :

समस्तीपुर जिले में इंटर की आयोजित परीक्षा के पहले दिन ही कदाचार के आरोप में अलग-अलग केन्द्रों से दो छात्रों को निष्कासित कर दिया गया। उक्त जानकारी समस्तीपुर सदर अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने दी। एक फरवरी गुरुवार को इंटरमीडिएट की परीक्षा पहली पाली के दौरान कदाचार करते हुए दो छात्र को परीक्षा से निष्कासित किया गया। एक छात्र एलकेबीडी कॉलेज ताजपुर से तथा दूसरा छात्र अल्फा मध्य विद्यालय हरपुर एलौथ में कदाचार कर रहा था। इस दौरान सदर अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने औचक निरीक्षण करते हुए दोनों छात्रों को परीक्षा से निष्कासित कर दिया।

धारा-144 अंतर्गत निषेधाज्ञा लागू की गई है:

परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन के लिए जिले और सभी अनुमंडलों में भी अनुमंडल स्तरीय नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। सभी परीक्षा केन्द्रों पर कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन के लिए संबंधित अनुमंडल दंडाधिकारियों द्वारा धारा-144 अंतर्गत निषेधाज्ञा जारी की गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में 200 मीटर एवं शहरी क्षेत्रों में 100 मीटर की परिधि में भीड़ लगाना वर्जित किया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, कोलकाता के युवती की शिकायत पर समस्तीपुर महिला थाने की पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर स्थित एक होटल में देह…

5 घंटे ago

बिहार की शिक्षा व्यवस्था में अप्रैल से होगा बड़ा बदलाव, कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर से क्वालिटी सुधारने पर जोर

बिहार के सभी 80 हजार सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अप्रैल…

10 घंटे ago

कभी नीतीश कुमार के खासमखास रहे केसी त्यागी RLD में हुए शामिल, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी रहे मौजूद

हाल ही में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच केसी त्यागी ने…

12 घंटे ago

बिहार में बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों का मिलेगा मुआवजा, होगा नुकसान का सर्वे?

बिहार में बीते 24 घंटों में मौसम के रौद्र रूप ने किसानों की फसल चौपट…

13 घंटे ago

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…

18 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन साल की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दु’ष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…

18 घंटे ago