Samastipur

समस्तीपुर उत्पाद विभाग की छापेमारी में शराब के साथ तीन गिरफ्तार, अर्धनिर्मित चुलाई शराब व शराब बनाने का उपकरण भी जब्त

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- लोकसभा के संभावित चुनाव को देखते हुए उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। इस कड़ी में पिछले 24 घंटे में की गयी छापेमारी में तीन लोगों को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उत्पाद अधीक्षक शैलेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि उत्पाद थाना रोसड़ा के द्वारा बटहा एवं झाखड़ में देशी शराब अड्डा का ध्वस्त किया गया। साथ ही 85 लीटर चुलाई शराब, 8445 लीटर अर्धनिर्मित चुलाई शराब एवं शराब बनाने का उपकरण जब्त किया गया।

वहीं पटोरी उत्पाद थाना के द्वारा की गयी छापेमारी में 13 बोतल विदेशी शराब के साथ मोहनपुर ओपी के जलालपुर के अन्नु आशीष को गिरफ्तार किया गया। जबकि सदर उत्पाद थाना के द्वारा की गयी छापेमारी में साढ़े सात सौ एमएल शराब के साथ कल्याणपुर वासुदेवपुर के मंटून साह एवं ढाई लीटर विदेशी शराब के साथ कल्याणपुर थाना के फुलहारा के राजा पासवान को गिरफ्तार किया गया है।

उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि सभी के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। जबकि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी करते हुए शराब सेवन करने के आरोप में 11 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया। बता दे की लोकसभा के संभावित चुनाव के देखते हुए जिले में शराब तस्करों के विरुद्ध अभियान तेज कर दिया गया है। उत्पाद विभाग के द्वारा गठित टीम अलग-अलग क्षेत्र में जाकर प्रतिदिन छापेमारी करने में जुटी हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

2 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

2 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

4 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

15 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago