समस्तीपुर :- विद्युत आपूर्ति प्रशाखा समस्तीपुर (शहरी-1) के कनीय विद्युत अभियंता प्रीतम कुमार बंटी के स्थानांतरण विद्युत आपूर्ति प्रमंडल शेखपुरा होने के उपलक्ष्य में उनके विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल समस्तीपुर शहरी में किया गया। समारोह में सभी ने श्री प्रीतम के कार्य के प्रति सकारात्मक दृष्टीकोण, लगन और मेहनत की सराहना की एवं उनके सुखद जीवन की कामना की।
प्रीतम कुमार बंटी ने विद्युत ऊर्जा चोरी के रोकथाम हेतू काफी सराहनीय कार्य किया और अपने लगभग 2 वर्ष के पदस्थापन अवधि में 120 विद्युत चोरी पकड़कर स्थानीय थानों में प्राथमिकी दर्ज करायी। समारोह में सहायक विद्युत अभियंता समस्तीपुर (शहरी) गौरव कुमार, सहायक विद्युत अभियंता समस्तीपुर (ग्रामीण) मो खालिद , कनीय विद्युत अभियंता पाण्डव कुमार, मनोज, चंदन, लेखा सहायक सुधांशु कुमार, नुजहत फिरदौस, कार्यपालक सहायक मृत्युंजय कुमार, आशीष कुमार, सपना कुमारी, अमरजीत, मानव बल वसीम, आदेश, सुरेश आदि उपस्थित थे।
समस्तीपुर : जमशेदपुर के बहुचर्चित करीब 36 करोड़ रुपये के सोना लूटकांड के जांच की…
समस्तीपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने जिले में पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर विधानसभा क्षेत्र से जन सुराज के प्रत्याशी रह चुके…
समस्तीपुर : जयनगर से नई दिल्ली जा रही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी कोच में…
समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के समपार फाटकों पर लगने वाले भीषण जाम से लोगों…
समस्तीपुर/उजियारपुर : अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत चैता उत्तरी में 13वां…