Samastipur

दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन पर आज से बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस का ठहराव शुरू

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- सोनपुर रेल मंडल के दलसिंहसराय में बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस के ठहराव शुरू कर दिया गया है। बुधवार को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय द्वारा दलसिंहसराय स्टेशन पर गाड़ी संख्या 15231 (गोंदिया एक्सप्रेस) के ठहराव का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर हाजीपुर विधायक अवधेश कुमार सिंह, एमएलसी डॉ. तरुण चौधरी तथा सोनपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक विवेक भूषण सूद एवं सीनियर डीसीएम रौशन कुमार सहित अन्य शाखा अधिकारी उपस्थित थे।

इस दौरान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि “दलसिंहसराय स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन के तहत निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है। जल्द ही यात्रियों की सुविधाएं हेतु स्टेशन पर मॉल (Mall) एवं 100 दुकानें बनाए जाएंगे। जिससे लाखों स्थानीय लोगों को प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे।

विदित हो की अमृत भारत योजना के तहत 20 करोड़ की लागत से दलसिंहसराय स्टेशन का पुनर्विकास कार्य किया जा रहा है। जिसके तहत पर आधुनिक स्टेशन परिक्षेत्र, उन्नत स्टेशन पहुंच पथ, मुख्य द्वार का सौंदर्यीकरण, उच्चस्तरीय प्लेटफार्म पदयात्रियों हेतु विशेष मार्ग, उन्नत प्लेटफार्म शेड और सतह, व्यापक ऊपर गामी पथ इत्यादि की सुविधा रहेगी।

विदित हो कि से गाड़ी संख्या 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस 10.37 बजे दलसिंहसराय स्टेशन पहुंचेगी और 10.39 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। इसी तरह दिनांक 16 फरवरी 2024 से गाड़ी संख्या 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस 07.02 बजे दलसिंहसराय स्टेशन पहुंचेगी और 07.04 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन के ठहराव से इस स्टेशन के आसपास के लोगों को वाराणसी, विंध्याचल, प्रयागराज, मैहर तथा रायपुर आदि जगहों पर जाना काफी सुविधा जनक हो जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

5 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

15 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

15 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

16 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

1 दिन ago