Samastipur

दलसिंहसराय में ‘महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट’ सीजन-9 का आगाज 

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दलसिंहसराय प्रखंड के कोनैला में महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट सीजन-9 का उद्घाटन एसडीओ प्रियंका कुमारी, एसडीपीओ नजीब अनवर, विक्रांत कुमार, अमन परासर, व चंद्रमणि सिंह ने फीता काटकर किया। मौके पर महंत सुरेश झा की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। आयोजक पुरुषोत्तम भारद्वाज ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

उद्घाटन मैच सुरजीत-11 राघोपुर और पवन-11 चकदौलत के बीच खेला गया। इसमें पवन-11 की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 16 ओवर के खेल में 15 ओवर 5 बॉल में 126 रन बनाकर सुरजीत-11 राघोपुर की टीम ऑल आउट हो गई। पीछा करने उतरी पवन- 11 की टीम में शानदार प्रदर्शन करते हुए 13 ओवर 5 बॉल में 7 विकेट खोकर इस लक्ष्य को प्राप्त कर लिया व तीन विकेट से मैच जीत कर पवन-11 ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अभिषेक पोद्दार ने पवन-11 के अभिजीत को दिया। मौके पर निर्णायक की भूमिका नीरज राज, अनोखे अहमद एवं कुणाल मणि ने निभाया। वहीं उद्घोषक प्रो. सत्संग भारद्वाज थे। स्कोरिंग रकंज शर्मा ने की। मौके पर नंदन ईश्वर, विवेक शर्मा, त्रिलोकी मेहता, सौरभ चौधरी, निलेश भारद्वाज, राजन राठौर, निरंजन झा आदि मौजूद रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

35 मिनट ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

2 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

2 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

6 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

6 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

9 घंटे ago