Samastipur

समस्तीपुर में पुलवामा के शहीदों की याद में रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों की याद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सदर अस्पताल परिसर स्थित ब्लड बैंक में ब्लड फोर्स टीम के सदस्यों ने रक्तदान करने के साथ शहीद जवानों को श्रद्धाजंलि दी। मौके पर टीम के संस्थापक राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि रक्तदान ही महादान है। किसी भी व्यक्ति के रक्तदान करने से कोई हानि नहीं होती है। उनके एक यूनिट ब्लड से किसी को नयी जिंदगी मिल सकती है। उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य के साथ ब्लड फोर्स टीम परिवार के हर रक्तवीर हमेशा की तरह इस बार भी स्वैच्छिक शिविर में अपना योगदान किया है।

रक्तवीरों को किया गया सम्मानित:

संस्थापक ने बताया कि शिविर में 15 लोगों ने रक्तदान किया। सभी रक्तवीरों को दीवाल घड़ी और रक्तवीर सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर टीम के डॉ. आलोक, कोर मेंबर में नीतीश बर्णवाल, राहुल यादव, योगेंद्र कुमार, रवि कुमार इत्यादि सदस्य उपस्थित थे।

इन्होंने किया रक्तदान:

रक्तदान करने वालों में अंशु राज, विक्की साह, मनोज सिंह, संतोष ठाकुर, विजय कुमार, गौरव सिंह, विवेक कुमार रमन,गुड्डू कुमार, पंकज कुमार, मोहम्मद आमिर, सुशील कुमार, पुलिस कार्यालय से सड़क सुरक्षा कोषांग से मुकुल कुमार, प्रकाश कुमार, विकाश आदि शामिल हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट में कई विसंगतियां, आवश्यक सुधार नहीं हुआ तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन — ABVP

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…

7 घंटे ago

मगरदही में विगत महीनें हुए जमीनी विवाद में फायरिंग मामले में एक नामजद आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…

7 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के अलग-अलग जगहों से पांच शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में चैती छठ और ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए SDO ने की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…

8 घंटे ago

SC-ST अत्याचार निवारण मामलों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त — सदर SDO

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…

11 घंटे ago