समस्तीपुर :- बिहार में शादियों में हर्ष फायरिंग में लोगों की जान जा रही है लेकिन हर्ष फायरिंग बंद नहीं हो रही है। अब पूसा थाना क्षेत्र में बारात में की गई हर्ष फायरिंग में एक युवक जख्मी हो गया। जिसका इलाज किसी निजी नर्सिग होम में गुप्त तरीके से कराया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना बुधवार रात हुई।
बताया गया है कि पूसा के देवपार में एक व्यक्ति के यहां बारात आई थी। दरवाजे पर बारात आने के दौरान रास्ते में आईएआरआई के मुख्य द्वार के समीप किसी युवक ने हर्ष फायरिंग कर दी। जिससे एक गोली वीडियो बना रहे युवक को लग गई। युवक को गोली लगने की जानकारी मिलते ही बारात में अफरातफरी मच गयी। आनन-फानन में लोग उसे एक निजी क्लीनिक में ले गये। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया। इस संबंध में पूसा थाने की पुलिस ने जानकारी से इंकार किया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में अब तक किसी ने शिकायत नहीं की है।
बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…
राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…
तस्वीर : फाईल (माही-मनीषा) समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गरूआरा चौर स्थित एक विवाह…
समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…
समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…